किसानों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाय सिंचाई जल, खाद व बीज - गजेन्द्रमणि त्रिपाठी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। उन्होने कहा कि किसानों को सिंचाई जल, खाद व बीज आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाय। शासन की मंशा है कि किसानों की आय में उच्चतर वृद्धि हो। उन्होने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान है कि खरीफ के सीजन में किसानों के लिए वर्षा जल औसत से कम होगा। अतः न्यूनतम वर्षा के दृष्टिगत आपसी समन्वय के साथ नहरों द्वारा अधिक से अधिक सिंचाई जल उपलब्ध कराकर जनपद के किसानों का सहयोग किया जाय।
उन्होने पूर्व बैठक की कार्यवृति पर विस्तृत चर्चा किया। नलकूप खण्ड के एई से उपलब्ध कराये गये व्यय विवरण पर निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का विवरण मदवार उपलब्ध करायें। अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4/नोडल दिनेश मोहन ने बताया कि जनपद बस्ती में 360 क्यूसेक की अधिक क्षमता से नहरों में जल उपलब्ध कराया गया है। 39 टेलफीडिंग की गयी है। किसानों के लिए सिंचाई जल का पूर्णरूपेण उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किया गया है।
विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर ने सरयू नहर खण्ड-3 के जेई से नहरों के संचालन संबंधी प्रश्नों पर संतोषजनक जवाब न दिये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया तथा कहा कि अगली बैठक में नहर संचालन के बाधाओं को त्वरितगति से दूर कराते हुए स्थिति से अवगत करायें। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के लिए डीबीटी के माध्यम से बीजों का वितरण किया जा रहा है। अबतक अरहर के 27.1 कुन्तल बीज सॉवा के 7.92 कुन्तल बीज तथा धान के 11.10 कुन्तल बीज का वितरण कराया गया है।
आत्मा योजना के तहत 8.4 कुन्तल धान बीज का प्रदर्शन में पात्र किसानों को वितरित किया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप मोटे अनाज के क्षेत्रफल को बढावा दिया जा रहा है। जनपद में 57800 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत का वितरण भी किया जा चुका है। किसी भी प्रकार से उर्वरक की कोई कमी नही है। मुख्य पशुचिकितसाधिकारी डा. अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 22 जुलाई से जनपद के लगभग 02 लाख पशुओं को खुरपका व मुॅहपका टीका लगवाये जाने का अभियान शुरू किया जायेंगा।  
बैठक का संचालन सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 अजय कुमार ने किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक महादेवा प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी डा. बाबूराम मौर्य, एई नलकूप, विद्युत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

मारपीट के दौरान गला दबाने का भी आरोप  सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित बन्थरा थाना क्षेत्र के अन्दपुर देव गांव में एक...
उत्तर प्रदेश 
युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के महाराजपुर थाना के मुख्य द्वार पर मंगलवार को एक युवक ने ऊपर ज्वलनशील...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

एडीओ समाज कल्याण के कमरे में 24 दिन से लटक ताला, समस्याओं को लेकर भटक रहे ग्रामीण

मोहनलालगंज ब्लॉक में तैनात दोनों एडीओ का मई माह में तबादला मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के...
उत्तर प्रदेश 
एडीओ समाज कल्याण के कमरे में 24 दिन से लटक ताला, समस्याओं को लेकर भटक रहे ग्रामीण

हाइवे किनारे चाय पी रहे दो बुजुर्गों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अनियंत्रित तेज रफ्तार डीसीएम टक्कर मारकर फरार मोहनलालगंज। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने सड़क किनारे...
उत्तर प्रदेश 
हाइवे किनारे चाय पी रहे दो बुजुर्गों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जौनपुर में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद सीएमओ ने बनायी जांच समिति

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के नाऊपुर (थाना गद्दी) स्थित एक निजी अस्पताल...