जौनपुर में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद सीएमओ ने बनायी जांच समिति

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के नाऊपुर (थाना गद्दी) स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के बुद्धू बनवासी की पत्नी रेखा को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद अस्पताल के डॉक्टरों ने समय रहते उचित उपचार नहीं किया, जिसके चलते रेखा की मौत हो गई। हालांकि नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है।

औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम ये खबर भी पढ़े : औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने अस्पताल से संबंधित जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय का कहना है कि परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वही इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गंगा राम ने बताया कि घटना की जांच के टीम गठित कर दी गयी है। टीम की जांच रिपोर्ट पर कार्यवाही की जाएगी। हॉस्पिटल स्वास्थ्स विभाग में पंजीकृत है। परिजनों के आरोपों की सत्यता जांच के बाद पता चलेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

बीच-बचाव करने आई महिलाअ तथा बुजुर्ग मां को भी बेरहमी से पीटा  बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन 

परमार्थ निकेतन से गूँजा गौ संरक्षण, संस्कृति संवर्द्धन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की वर्षगाँठ...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन 

उत्तर प्रदेश

पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

बीच-बचाव करने आई महिलाअ तथा बुजुर्ग मां को भी बेरहमी से पीटा  बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव