रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने रोपे पौध, दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

पौधरोपण से अधिक पेड़ पौधों की सुरक्षा आवश्यक-डा. वी.के. वर्मा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में 100 से अधिक नीम, पीपल, पाकड, आम, अमरूद आदि के पौध रोपित किये गये। डा. वर्मा ने कहा कि पौध लगाने से अधिक महत्वपूर्ण है कि उनकी सेवा कर संरक्षण किया जाय। रोटरी द्वारा प्रति वर्ष पौध रोपित किये जाते हैं। क्लब द्वारा डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज के परिसर और रिक्त पड़ी जमीन पर पौधरोपण किये गये। डा. वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार एक मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे का लालन-पालन करती है उसी तरह हमें पौधों को विकसित करना चाहिये। बाद में वृक्ष हमारा पोषण करते हैं।पौधरोपण में मुख्य रूप से रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के डा. आलोक रंजन, किशन गोयल, राजेश्वरी वर्मा, रामदयाल चौधरी, सुमिर गोयल, डा. श्याम नरायन चौधरी, विकास चौधरी, महन्थराम वर्मा, प्रतिभा गोयल आदि ने योगदान दिया। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

भारतीय पोत सुदर्शनी ने बोस्टन के 'ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स' में दिखाई समुद्री ताकत

आईएनएस सुदर्शनी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभियान में बढ़ाया भारत का गौरव नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस...
राष्ट्रीय 
भारतीय पोत सुदर्शनी ने बोस्टन के 'ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स' में दिखाई समुद्री ताकत

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : नितिन गडकरी

नितिन गडकरी-2014 के बाद उत्तर प्रदेश में 10,204 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आवंटन, 9,329 किमी निर्माण पूर्ण
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : नितिन गडकरी

उत्तर प्रदेश