"एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान का हुआ शुभारम्भ
बस्ती - उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। इसी कार्यक्रम के क्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, विधायक हर्रैया अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा,जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना,पुलिस अधीक्षक डा.यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल,उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण किया |
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग पर भी विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वृक्ष लगाओ पुण्य कमाओ उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि हमें पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए संकल्प लेना होगा और हमें अपने आस पास हरियाली को बढ़ावा देना होगा। विधायक हर्रैया अजय सिंह ने ग्लोबल वार्मिंग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि हम धरती को हरा भरा बनाएं उन्होंने यह भी कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान है। इस अवसर पर राजमाता अशिमा सिंह ने भी पर्यावरण के विषय में अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
