भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का लिया गया संकल्प

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग, बस्ती की वन्दना सभा में आज संस्कृति बोध परियोजना अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा, जीवन मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के विषय में विस्तार से प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वन्दना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की प्रास्ताविकी प्रस्तुत की तथा अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख राजेन्द्र देव उपस्थित रहे। उनका स्वागत एवं सम्मान संकुल संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख गौरीशंकर गुप्ता द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर किया गया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में राजेन्द्र देव ने वैदिक मंत्रों के माध्यम से सूर्य उपासना का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा, शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय संस्कृति आज भी विश्व का मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने “सर्वे भवन्तु सुखिनः”, विश्व बंधुत्व, समरसता एवं भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए संस्कृति बोध परियोजना के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के उपरान्त क्षेत्रीय अभियान प्रमुख ने विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों, आचार्य बंधुओं, पूर्व छात्र परिषद, मातृ भारती की बहनों तथा विद्वत् परिषद के सदस्यों के साथ बैठक कर संस्कृति बोध परियोजना की कार्ययोजना एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। सभी उपस्थित सदस्यों ने भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

एडीएम द्वारा मेहदावल क्षेत्र के गो-आश्रय स्थल बढ़या का किया गया स्थलीय निरीक्षण,

संत कबीर नगर, 13 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश द्वारा मेहदावल क्षेत्र के स्थाई गो-आश्रय स्थल...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम द्वारा मेहदावल क्षेत्र के गो-आश्रय स्थल बढ़या का किया गया स्थलीय निरीक्षण,

एडीएम द्वारा सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत करमैनी-बेलौली तटबंध का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, । अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश द्वारा बरसात के मौसम मे सम्भावित बाढ़ से‌ सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम द्वारा सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत करमैनी-बेलौली तटबंध का किया गया स्थलीय निरीक्षण

14 जुलाई को बृहद रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन

संत कबीर नगर, । जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि मिशन निदेशक उ0प्र0...
उत्तर प्रदेश 
 14 जुलाई को बृहद रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन

जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड त्रुटि के संशोधन की सुविधा उपलब्ध

संत कबीर नगर, ।* मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद के...