13‑14 जुलाई को बंगाल दौरे पर शिवराज सिंह, लखपति दीदियों से करेंगे सीधा संवाद 

कृषि मंत्री और वैज्ञानिक देगे जूट उत्पादन की आधुनिक तकनीक की जानकारी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बंगाल में जूट किसानों से होगा संवाद

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13‑14 जुलाई को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शिवराज सिंह वहां मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ कृषि और ग्रामीण विकास पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और जूट क्षेत्र के किसानों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे।

शिवराज सिंह 13 जुलाई की शाम दिल्ली से कोलकाता पहुंचेंगे और सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। रात्रिभोज के साथ होने वाली इस बैठक में खेती, किसानों की योजनाएं, ग्रामीण सड़कों, आवास और रोजगार जैसे मुद्दों पर केंद्र और राज्य नेतृत्व साथ बैठेगा।
दूसरे दिन 14 जुलाई को नए सचिवालय भवन, कोलकाता में उच्चस्तरीय बैठक होगी।

गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

शिवराज के साथ इस बैठक में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी भी सहभागिता करेंगे। केंद्र की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और आईसीएआर की टीम पीएम‑किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना, एमएसपी, विकसित भारत- जी राम जी, ग्रामीण सड़क और आवास तथा पंचायतों को मिलने वाले फंड के आगे के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

दोपहर बाद शिवराज सिंह बैरकपुर स्थित आईसीएआर‑सीआरआईजैफ पहुंचेंगे। यहां जूट क्षेत्र के किसान और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जुटेंगी। कृषि मंत्री चौहान संस्थान के वैज्ञानिक जूट की बेहतर किस्मों, आधुनिक रेटिंग, जल संरक्षण और प्रोसेसिंग‑मार्केटिंग की आसान तकनीकों की जानकारी देंगे। साथ ही महिलाओं के समूहों को जूट आधारित उत्पाद और वैल्यू एडिशन के माध्यम से छोटे उद्यम खड़े करने के तरीके बताए जाएंगे ताकि गांवों में आय और रोजगार दोनों बढ़ें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 
पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर  पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

उत्तर प्रदेश

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार