गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

हाथीगांव पुलिस की छापेमारी में गांजा तस्करी का खुलासा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरुणोदय पथ स्थित मिनी ताजमहल के पास छापेमारी कर 47.38 किलोग्राम गांजा जब्त किया और तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पहले एक किराये के कमरे में तलाशी अभियान चलाया, जहां से बरपेटा निवासी असमीनुर मियां (24) और दरंग निवासी रुस्तम अली (56) को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद की गई तलाशी में 45.8 किलोग्राम गांजा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया कि जब्त गांजा उन्हें गुवाहाटी के बेहरबाड़ी चारियाली फ्लाईओवर के पास दुकान चलाने वाले अख्तर अली ने उपलब्ध कराया था।

इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अख्तर अली की दुकान पर भी तलाशी ली, जहां से 1.58 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया। इसके बाद अख्तर अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में कुल 47.38 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब ये खबर भी पढ़े : जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल में भूस्खलन से कम से...
अंतर्राष्ट्रीय 
कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के...
मध्य प्रदेश 
आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। शेयर करेंसी में रकम लगाने पर पैसा दो गुना करने का झांसा देकर 8 लाख 50 हजार रुपये की...
बिहार 
दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

फिरोजाबाद, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रविबार 23 अगस्त  को होटल हेरिटेज इन,...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न