संत कबीर नगर, । जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि मिशन निदेशक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के निर्देशानुसार दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत जनपद में दिनांक 14 जुलाई 2026 को बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में दिनांक 14 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 10:30 से अपराह्न 03:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकदही, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में बृहद रोज़गार मेला का आयोजन किया गया है।
उक्त रोजगार मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 600 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY), प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY), राजकीय एवं निजी आईटीआई तथा अन्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवा प्रतिभाग करेंगे।