थाना महुली पुलिस द्वारा कम्युनिटी यूनिट की बैठक सम्पन्न

जिम्मेदार नागरिक बनने एवं सामाजिक सहभागिता पर दिया गया बल

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज थाना महुली परिसर में  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक आयोजित की गई । बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, ग्राम प्रतिनिधियों एवं पुलिस कम्युनिटी यूनिट के सदस्यों ने सहभागिता की। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* द्वारा उपस्थित लोगों से आह्वान किया गया कि प्रत्येक नागरिक कानून का पालन करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करे तथा अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित, जागरूक एवं अनुशासित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए।

*बैठक के दौरान निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई*—

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप ये खबर भी पढ़े : संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

1. सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं एवं परिवार के प्रत्येक सदस्य को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
2. सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग एवं ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की गई।
3. बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड अथवा ओटीपी साझा करने से बचें। किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने एवं निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करने की सलाह दी गई।
4. घर, प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक स्थानों पर गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान में पुलिस को सहायता मिल सके।
05.मोहल्लों एवं गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई।
6. महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, नशामुक्त समाज, आपसी भाईचारा तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा की गई।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने कानून का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

नशे में धुत युवती ने सहेलियों पर चढ़ाई कार, पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच 

युवती को लिया हिरासत में,कार जब्त की सहेली गंभीर रूप से घायल लखनऊ। गोमतीनगर स्थित समता मूलक चौराहे पर रविवार...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत युवती ने सहेलियों पर चढ़ाई कार, पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच 

थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

आरोप पुलिस पीडीए समाज पर लगातार कर रही अत्याचार लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने...
उत्तर प्रदेश 
थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 