संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को किया नियंत्रित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई।
  • परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया।
  • नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी की।

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद रविवार की देर रात अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया।

परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के चलते कुछ समय के लिए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं, जिससे अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव चंद्रभान सिंह (60) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई।

वामा सारथी टीम ने बच्चों को दिलाई 'इको चैंप्स' की शपथ ये खबर भी पढ़े : वामा सारथी टीम ने बच्चों को दिलाई 'इको चैंप्स' की शपथ

नाराज लोगों ने अस्पताल के गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए किशोरी लाल शर्मा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह अस्पताल गांधी परिवार के द्वारा स्थापित किया गया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस अस्पताल की ट्रस्टी है। आए दिन इस तरह की घटनाओं के कारण यह अस्पताल विवादों के घेरे में रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही मुंशीगंज, गौरीगंज और संग्रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ अमेठी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम बनाकर पूरे मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट मंगवाई है।

मुंशीगंज कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

d210e86ceea8235f4a4f6f4f6df63638_383121978

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

आज के समय में न्यायपालिका केवल संविधान की व्याख्या करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में नागरिकों के अंतिम...
विचार मित्र 
क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

देहरादून।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कल्याण और आजीविका से जुड़े कई सामुदायिक विकास...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

मृतक की पहचान रोशन बैठा (13) के रूप में हुई। आरोपी चाचा अनिल बैठा पर हत्या का आरोप। आरोपी को...
झारखंड 
पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में रतलाम जिला चिकित्सालय के बाल रोग...
मध्य प्रदेश 
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा