रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में रतलाम जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह और उनके 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ, जब पूरा परिवार भोपाल से रतलाम लौट रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे धराड़ के आगे और टोल प्लाजा से पहले स्थित एक छोटी पुलिया पर हुआ। तेज रफ्तार कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

डॉ. मनीष सिंह (42) अपनी पत्नी स्टेफनी गुप्ता, दो बेटियों रैना और सयाना (7), साढ़ू अजय गुप्ता, उनकी पत्नी लवलीना गुप्ता तथा ससुर शिवनारायण राजौरिया के साथ भोपाल से रतलाम लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने डॉ. मनीष सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके ससुर शिवनारायण राजौरिया ने सोमवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल अन्य परिजनों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 14 अभियोग पंजीकृत व 34 अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अन्तर्गत,पुलिस पुलिस...
जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 14 अभियोग पंजीकृत व 34 अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

भारतीय रेलवे में 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, RTI में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल की चोरी लगातार बढ़ती जा...
राष्ट्रीय 
भारतीय रेलवे में 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, RTI में बड़ा खुलासा

संपादकीय: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, अंधकार में शिक्षा व्यवस्था!

भारतीय शिक्षा व्यवस्था की नींव पर एक गंभीर दरार उभरकर सामने आई है। शिक्षा मंत्रालय की डेटा संग्रहण एवं रिपोर्टिंग...
विचार मित्र 
संपादकीय: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, अंधकार में शिक्षा व्यवस्था!

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत