'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान: रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता के साथ हरित अभियान से जोड़ने का दिया संदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का लिया संकल्प 

बिजनौर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, बिजनौर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एवं गौतम राय ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु, स्वच्छ वातावरण और संतुलित जलवायु का आधार हैं। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का अनूठा संगम है, जो प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करता है।

 पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य ये खबर भी पढ़े :  पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर बनेगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा धरती माँ को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समाज को हरित अभियान से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

राष्ट्र है तो हम हैं, राष्ट्र की रक्षा ही सर्वाेच्च साधना है देवभक्ति के साथ देशभक्ति ही हमारा परम धर्म...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित

बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद फरार कबाड़ी जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में बागपत।...

फर्रुखाबाद में पुलिस का एक्शन, 25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

315 बोरतमंचा, जिंदा एवं 2 खोखा, एक बांका छुरी बरामद फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली से...