संत कबीर नगर, ।* मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त पात्र लाभार्थियों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि यदि आपके आयुष्मान कार्ड/BIS पोर्टल में पिता/पति का नाम, आयु, लिंग (Gender) अथवा पता (Address) संबंधी कोई त्रुटि दर्ज है, तो अब इन विवरणों के संशोधन की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था की गई है। लाभार्थी अपने आधार कार्ड एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ निकटतम सीएचसी पर जाकर अपने विवरण का संशोधन करा सकते हैं।
उन्होंने समस्त पात्र लाभार्थियों से अपील किया है कि है कि अपने आयुष्मान कार्ड का विवरण एक बार अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे शीघ्र ठीक कराएं, ताकि भविष्य में योजना के अंतर्गत रूपए 5 लाख तक के निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इस जानकारी से अन्य लोगों को भी अवगत कराएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के पात्र लाभार्थियों को भी समय रहते डेटा संशोधन कराने के लिए प्रेरित करें।