युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

थाना बन्थरा में दी लिखित शिकायत, आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मारपीट के दौरान गला दबाने का भी आरोप 

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित बन्थरा थाना क्षेत्र के अन्दपुर देव गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित ने थाना बन्थरा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बंथरा थाना क्षेत्र के अन्दपुर देव का निवासी नितिश शर्मा पुत्र राजेश शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे वह अपने चाचा के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के शिवचरण पुत्र चेतराम ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। 

वाराणसी: गंगा जलयानों की सुरक्षा और नाविक कल्याण पर मंथन, लाइसेंस व्यवस्था पर उठी मांग ये खबर भी पढ़े : वाराणसी: गंगा जलयानों की सुरक्षा और नाविक कल्याण पर मंथन, लाइसेंस व्यवस्था पर उठी मांग

विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों को बुला लिया, जहां लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसका गला भी दबाया गया , जिससे गले पर नाखून के निशान पड़ गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी । वहीं थाना बन्थरा पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

बीच-बचाव करने आई महिलाअ तथा बुजुर्ग मां को भी बेरहमी से पीटा  बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन 

परमार्थ निकेतन से गूँजा गौ संरक्षण, संस्कृति संवर्द्धन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की वर्षगाँठ...
उत्तराखंड 