स्कूली वाहनों की फिटनेस न होने पर किया जायेगा सीज

बच्चों के सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले विद्यालयों पर होगी सख्त कार्यवाही - फरीदउद्दीन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - बस्ती संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) फरीदउद्दीन ने बताया कि मंडल के सभी जनपदों में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दिया गया है कि अगर वाहनों की फिटनेस नहीं हुई तो सीधे एक्शन के साथ सीज होगी। बच्चों के सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले विद्यालयों पर शक्ति के साथ कानूनी कार्यवाही होगी। बच्चों की सुरक्षा  हम सबकी जिम्मेदारी है। 7 जुलाई तक मौका दिया गया था अब अभियान चलाया जा रहा है बिना फिटनेस स्कूल वाहन को निरूद्ध किया जा रहा है।बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं है।
उन्होंने बताया की संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई एवं यात्री/ मॉलकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त टीम कार्य कर रही है। विगत दिनों चेकिंग अभियान मे विभिन्न स्कूलों की गड़िया प्रवर्तन कार्यवाही कर सीज भी हुई। पहले भी 162 वाहनों को अनफिट पाया गया था, जिसे बस्ती परिवहन विभाग ने संचालन पर तत्काल रोक लगा दिया और सभी विद्यालयों को तत्काल फिटनेस कराने की हिदायत भी दी गई । जुलाई माह मे भी कुछ स्कूली वाहनों के  फिटनेस फेल पर परिवहन अधिकारी लगातार चेकिंग अभियान के तहत निगरानी कर रहे हैं। सभी स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी गई कि जिनके फिटनेस अभी फेल है तत्काल फिटनेस कराकर ही बच्चों को सुरक्षित घर वापसी करें।सुरक्षित स्कूल वाहन का संचालन एक नियम नहीं सुरक्षित बच्चों की घर वापसी का भरोसा है।15 जुलाई अंतिम चेतावनी है इसके पश्चात भी चेकिंग अभियान चलाकर बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर स्कूलों में जागरूकता का अभियान समय समय पर चलाया जाएगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 
पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर  पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

उत्तर प्रदेश

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार