दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर जलने से दो दर्जन घरों में छाया अंधेरा, गर्मी से बेहाल ग्रामीण

अंधेरे होने के चलते महिला को सांप ने काट, अस्पताल में भर्ती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • लिखित शिकायत के बावजूद विभाग के कान में नहीं रेंगी जूं।  

इटियाथोक (गोण्डा)। विद्युत उपकेंद्र इटियाथोक का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह से जल गया है जिसमें गनवरिया और आसपास के गांव अंधकार में डूबे हुए हैं। इतनी भीषण गर्मी के चलते बिजली न होने से अनेक लोग बीमार हो गए हैं। सोमवार की रात को अंधेरे का फायदा उठाकर इसी गांव की एक महिला को सांप ने काट लिया और वह खबर लिखे जाने तक अस्पताल में भर्ती थी। 

प्रकरण की सूचना एक दिन बाद तुरंत 1912 नंबर पर दिया गया परन्तु समस्या का समाधान न होने पर फिर 8-7-2026 को प्रकरण की लिखित सूचना अवर अभियंता इटियाथोक को रिजवान अली पुत्र कुतुब अली ने दिया, परन्तु छ: दिंनों से अभी तक केवल आश्वासन मिला है समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बिजली न आने को लेकर गांववासियों में भारी असंतोष व्याप्त है। 

सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया ये खबर भी पढ़े : सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

प्रकरण पर मुख्य अभियंता विद्युत यदुनाथ यथार्थ से बात करने की कई बार कोशिश की गई परन्तु उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उनके आफिस से किसी कर्मचारी ने फोन कर प्रकरण पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अवर अभियंता ने भी शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक करवाने और बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

बीच-बचाव करने आई महिलाअ तथा बुजुर्ग मां को भी बेरहमी से पीटा  बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन 

परमार्थ निकेतन से गूँजा गौ संरक्षण, संस्कृति संवर्द्धन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की वर्षगाँठ...
उत्तराखंड 