विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर ।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में  विधायक धनघटा गणेश चौहान  की उपस्थिति में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में उप निदेशक कृषि द्वारा अवगत कराया की *नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एवं टेक्नोलॉजी योजना* अंतर्गत नवीन उन्नत तकनीकी ज्ञान को एवं उपलब्धियां को कृषि क्षेत्र में लागू किए जाने हेतु इस योजना में मुख्य रूप से प्रशिक्षण, भ्रमण, प्रदर्शन फॉर्म स्कूल, मेला, गोष्टी कृषक सम्मान, महिला खाद्य सुरक्षा समूह, कृषक जागरूकता समूह, संयुक्त कृषक एवं वैज्ञानिक संवाद इत्यादि कार्यक्रम किए जाते हैं। कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण अंतर्गत गत वर्ष किसानों को करनाल में भारतीय गेहूं एवं जो अनुसंधान संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण गुरुकुल संस्थान, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा में प्रशिक्षण एवं प्रमाण प्रदान किया गया। 
कृषि में उन्नतशील तकनीकी बीच एवं कृषि निवेश का प्रयोग करने से सभी प्रदर्शनों में जनपद के औसत से अधिक उत्पादकता प्राप्त हुई है इस वर्ष भी कृषि विभाग के अतिरिक्त पशुपालन उद्यान एवं मत्स्य पालन में किसानों को जागरूक व प्रशिक्षित किए जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किए गए। 
इसके उपरांत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना अंतर्गत उपनिदेशक कृषि द्वारा जनपद में अनुदान पर गेहूं धन एवं दलहन के बीच डीबीटी के माध्यम से किसानों को ऑनलाइन बुकिंग कराया जाने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस वर्ष गेहूं अंतर्गत 3662 धान 261 दलहन 17 कुंतल एवं उन्नतशील क्लस्टर प्रदर्शन के कुल 1650 हेक्टर लक्ष्य दिए गए हैं। किसानों को पोस्ट हार्वेस्ट तकनीकी अंतर्गत लघु गोदाम थ्रेशिंग फ्लोर, ट्रिपल तिरपाल बखरी एवं मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिसकी दिनांक 16 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन किसानों द्वारा बुकिंग प्रस्तावित है। 
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम अंतर्गत जनपद में ज्वार बाजरा कोदो, साँव एवं रागी के कल 6062 निशुल्क बी मिनी किट लक्ष्य प्राप्त हुए हैं जो कि किसानों को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से उपलब्ध है। 
बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा जिला भूमि एवं जल संरक्षण एवं जिला मिशन समिति की बैठक अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत लघु खेत तालाब पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना एवं नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर योजना अंतर्गत भूमि संरक्षण संबंधी एवं एकीकृत कृषि विकास संबंधी कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए। जिलाधिकारी द्वारा भूमि संरक्षण अधिकारी को इस प्रकार की परियोजना का निरीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए। 
बैठक में  विधायक गणेश चौहान द्वारा खरीफ सीजन में नहरों की टेल तक पानी पहुंच जाने हेतु सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया। जिसमें मुख़्लिशपुर माइनर में अमेदवा तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है, का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए उनके द्वारा किसानों को उन्नतशील दलहन तिलहन एवं श्री अन्न की खेती प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके उत्पाद को मांगलिक कार्यक्रम में उपलब्ध कराए जाने एवं विक्रय किए जाने की व्यवस्था उपलब्ध करा जाने के निर्देश दिए गए समय से बीच वितरण एवं खेती के कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए गए उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों को अच्छे राष्ट्रीय संस्थानों पर भ्रमण करा कर प्रशिक्षण दिलाया जाए।

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार  

ऑटो से रेकी करता था सरगना लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक...
उत्तर प्रदेश 
कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार  

उत्तर प्रदेश

कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार  

ऑटो से रेकी करता था सरगना लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक...
उत्तर प्रदेश 
कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार