24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पैर में लगी गोली
ललितपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को कोतवाली में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।
ये खबर भी पढ़े : दिवंगत आरक्षी के परिजनों को एसबीआई ने सौंपा ₹1 करोड़ का बीमा चेक,एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जताई संवेदनागुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मैलार रोड चौराहे के पास, राजघाट बांध नहर की पटरी पर घेराबंदी की। इस दौरान एक बलेनो कार में सवार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सेन (25) पुत्र राकेश सेन, निवासी ग्राम बमरौली, थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक बलेनो कार, एक मोबाइल फोन तथा एक शराब की बोतल बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि इसी मामले में दो अन्य आरोपी बादल राजा पुत्र रामराजा निवासी ग्राम खड़ेरा तथा रविशंकर पुत्र फुलचन्द्र अहिरवार निवासी ग्राम बमरौली को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, थाना कोतवाली, ललितपुर
- कोतवाली पुलिस टीम
- स्वाट टीम, ललितपुर
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
दिव्यांश शर्मा पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में ललितपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘वॉयस ऑफ लखनऊ’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक वृत्तांत’ सहित विभिन्न समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
