डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में जिला कृषि अधिकारी द्वारा पिछले किसान दिवस में प्राप्त  शिकायतों की परिपालन आख्या प्रस्तुत की गयी।
बैठक में राम जनक चौधरी ग्राम मसौना विकासखंड सेमारियावा द्वारा अवगत कराया गया कि मसौना  समिति पर अभी भी खाद उपलब्ध नहीं है एवं जो खाद उपलब्ध कराई जाती है उसका अनियमित वितरण कर दिया जाता है, इस पर जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त सहकारिता को निर्देशित किया कि मसौना समिति पर  कब-कब खाद गई है एवं यह  खाद किसको वितरित हुई है उसका सत्यापन करके तुरंत इसकी आख्या प्रस्तुत की जाये। जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त समिति पर यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक की आपूर्ति की जा रही है।
राजमणि राय ग्राम साखी विकास खंड नाथनगर द्वारा अवगत कराया गया कि फॉर्मर  रजिस्ट्री करने में अन्य गांव नहीं जुड़ रहे हैं इसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है  इस पर उप निदेशक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि जिनकी फार्मर रजिस्ट्री  कराई गई है एवं वह अपने अन्य गांव को उसमे जोड़ना चाहते है तो वह आधार के साथ जन सुविधा केंद्र के फार्मर रजिस्ट्री  के लोगिन पर जिस गांव में जमीन है उसका एल जी कोड डालकर उसमे सम्बंधित गांव की खतौनी नंबर डालकर अपनी जमीन जोड़ सकते हैं परंतु अगर नाम में अंतर होता तो उसे लेखपाल एवं तहसील से ही सही करवाना होगा साथ ही  उन्होंने यह भी अवगत कराया कि उर्वरक प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का होना अनिवार्य है।
सुरेंद्र राय ग्राम उमिला  विकासखंड सेमारियावा  द्वारा कहा गया कि कृषि विज्ञान केंद्र बगही में जो भी कार्यक्रम होते हैं उसमें सभी नौ विकासखंड के लोग सहभागिता नहीं कर पाते हैं। आज की बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र बगही द्वारा किसी की उपस्थिति नहीं होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
अमर राय जिला उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा अवगत कराया गया की राम जानकी मार्ग पर स्थित कठिनईया नदी में पूरी तरह से जलकुंभी भरा पड़ा है इसकी सफाई नहीं होने की वजह से दिक्कत हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड  सिद्धार्थनगर को कठिनईया नदी की जलकुंभी की सफाई हेतु निर्देशित किया जाए।
इसी क्रम में अमर राय जिला उपाध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया राजस्व कर्मियों की लापरवाही से हर तहसील में किसानों का खतौनी में नाम गलत हो जा रहा है एवं खाता छूट जा रहा है, इसका सत्यापन करवाया जाए। उन्होंने यह जानकारी मांगी की एफपीओ के लिए मंडी में दुकान की व्यवस्था है की नहीं  जिस पर मंडी अधिकारी ने अवगत कराया की हैंसर विकासखंड में दुकान का पुराना आवंटन निरस्त हो गया एवं पुनः नीलामी सहकारिता विभाग करेगी।
इसी क्रम में आज उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कृषकों  द्वारा आगामी 16 से 22 जुलाई 2026 तक भूजल सप्ताह मनाए जाने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई। सभी कृषक अपने स्तर से एक-एक बूंद जल का बचाव करेंगे।
जिला कृषि अधिकारी ने आज किसान दिवस की बैठक के समापन के साथ कल से एक सप्ताह तक सभी उपस्थित लोगों से भूजल  सप्ताह मनाने का आग्रह किया एवं उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया एवं अनुरोध किया कि सभी लोग इस संदर्भ में व्यापक प्रचार-प्रचार करते हुए जल को बचाने हेतु अधिकतम प्रयास करें।
इस अवसर पर अमर राय जिला उपाध्यक्ष भाजपा, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार, प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र राय सहित संबंधित अधिकारी एवं सम्मानित कृषक बंधु आदि उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

एलडीए की प्रवर्तन टीम ने की बड़ी कार्रवाई, होटल समाडा का बेसमेंट सील

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात लखनऊ। बुधवार अवैध कमर्शियल निर्माणों के खिलाफ एलडीए की प्रवर्तन जोन-2 टीम ने...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की प्रवर्तन टीम ने की बड़ी कार्रवाई, होटल समाडा का बेसमेंट सील

विश्व युवा कौशल दिवस पर हुनर का उत्सव, प्रशिक्षार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

अमृत पाल ने तृतीय तथा आयशा कश्यप ने सांत्वना पुरस्कार किया प्राप्त  सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय,...
उत्तर प्रदेश 
विश्व युवा कौशल दिवस पर हुनर का उत्सव, प्रशिक्षार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा

65 हजार रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड भी लगाया गया सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को नाबालिग...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा

कैबिनेट : मोबाइल फोन निर्माण योजना को मंजूरी, निर्माण के साथ सोर्सिंग और अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहन

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने 625 अरब रुपये के बजट परिव्यय के साथ मोबाइल फोन निर्माण योजना (एमपीएमएस) को मंजूरी...
राष्ट्रीय  राज्य 
 कैबिनेट : मोबाइल फोन निर्माण योजना को मंजूरी, निर्माण के साथ सोर्सिंग और अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहन

लेबर रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया जागरूकता शिविर, मजदूरों में दिखा उत्साह

दर्जनों श्रमिकों का नया पंजीकरण के साथ पुराने कार्डों का नवीनीकरण हुआ लखनऊ। बुधवार असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को...