शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल में सड़क बहाली के दौरान एक हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंडी जिला के बलद्वारा निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला कांगल निवासी 42 वर्षीय कुशवंत के बयान पर दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार 8 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे चामगना सड़क पर सोडलू नाला के पास एक जेसीबी मशीन सड़क से मलबा और अवरोध हटाने का काम कर रही थी।

इसी दौरान अचानक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय चालक भी मशीन के साथ नीचे गिर गया।

इस दुर्घटना में जेसीबी चालक विजय कुमार (34) पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव बियूह मनोटला, डाकघर चौक, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा जेसीबी चलाते समय लापरवाही और असावधानी के कारण हुआ। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मंगलवार की सुबह बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औऱ दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

वाराणसी: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो दोस्तों की मौत ये खबर भी पढ़े : वाराणसी: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो दोस्तों की मौत

विवाद ने लिया खूनी रूप ,रिटायर्ड जवान ने ससुर-दामाद को मारी गोली, एक की मौत ये खबर भी पढ़े : विवाद ने लिया खूनी रूप ,रिटायर्ड जवान ने ससुर-दामाद को मारी गोली, एक की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गोलीकांड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई

पटना। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान को फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट से बड़ी...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गोलीकांड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीसीड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बीती...
उत्तर प्रदेश 
अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर में आज से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में केन्द्र सरकार द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर में आज से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के 'फिटना अल हिंदुस्तान' नैरेटिव को बताया भ्रामक

संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित एक बैठक के दौरान भारत ने...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
UNSC में भारत ने पाकिस्तान के 'फिटना अल हिंदुस्तान' नैरेटिव को बताया भ्रामक

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीसीड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बीती...
उत्तर प्रदेश 
अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से अभद्रता, पुलिस मुठभेड़ में शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही युवतियों को अपना शिकार बनाने...
उत्तर प्रदेश 
परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से अभद्रता, पुलिस मुठभेड़ में शातिर आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव: गोवंशों की मौत पर घिरे जिम्मेदार, फिर भी पशु चिकित्सक और डिप्टी सीवीओ सुरक्षित?

रामनगरिया गौशाला प्रकरण में संपर्क के प्रयास रहे विफल, डिप्टी सीवीओ और सीवीओ ने नहीं उठाया फोन
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव: गोवंशों की मौत पर घिरे जिम्मेदार, फिर भी पशु चिकित्सक और डिप्टी सीवीओ सुरक्षित?