लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर
लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मलिहाबाद क्षेत्र के शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी अजीत कुमार उर्फ पिट्टे को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। यह आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) लखनऊ द्वारा पारित किया गया।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मलिहाबाद क्षेत्र निवासी अजीत कुमार उर्फ पिट्टे के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई।
आदेश के अनुपालन में थाना मलिहाबाद पुलिस टीम पर्याप्त पुलिस बल के साथ आरोपी के निवास स्थान पहुंची और नियमानुसार जिला बदर संबंधी नोटिस तामील कराई। साथ ही उसे न्यायालय के आदेश की सभी शर्तों से अवगत कराया गया। इसके बाद आरोपी को आगामी छह माह की अवधि के लिए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की सीमा से बाहर निष्कासित कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक नेअतिक्रमण करने वालों और संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देशकई मुकदमों में दर्ज है नाम
ये खबर भी पढ़े : मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्डपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अजीत कुमार उर्फ पिट्टे के खिलाफ मलिहाबाद थाने में मारपीट, धमकी और शांति भंग से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2022 से 2025 के बीच उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और घर में घुसकर हमला करने जैसे आरोप शामिल हैं।
जनसुरक्षा के लिए जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाले अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए जिला बदर, गैंगस्टर और गुण्डा एक्ट जैसी कानूनी कार्रवाई लगातार की जा रही है।इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
