नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। गुडम्बा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बिहार के वैशाली जनपद से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को एक महिला ने थाना गुडम्बा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी। इस संबंध में थाना गुडम्बा पर मुकदमा संख्या 196/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिवाकर सरोज द्वारा की जा रही थी।

प्रभारी मंत्री ने ओमरौड़ा की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री ने ओमरौड़ा की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

जांच के दौरान सर्विलांस सेल की सहायता से पीड़िता और एक संदिग्ध युवक की लोकेशन बिहार के वैशाली जनपद में मिली। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल बिहार रवाना हुई। तकनीकी साक्ष्यों, पतारसी और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 14 जून 2026 को वैशाली जिले के हाजीपुर क्षेत्र से नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया।

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को 01 अदद अवैध देशी पिस्टल व बाईक साथ किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को 01 अदद अवैध देशी पिस्टल व बाईक साथ किया गया गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस ने आरोपी सूरज वर्मा (23 वर्ष) पुत्र प्रभाशंकर वर्मा निवासी चंदनापुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी से प्रेम करता था और शादी करने के उद्देश्य से उसे अपने साथ लेकर गया था।पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट  ये खबर भी पढ़े : डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिवाकर सरोज, उपनिरीक्षक जय बहादुर राय, कांस्टेबल रघुवीर यादव तथा महिला कांस्टेबल ऋचा सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के तीन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, नया शैक्षणिक सत्र होगा प्रारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज मंगलवार से विद्यालयों में फिर से रौनक लौटेगी।...
मध्य प्रदेश 
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, नया शैक्षणिक सत्र होगा प्रारंभ

मध्य प्रदेश: 18-19 जून तक मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18 से 19 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: 18-19 जून तक मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में आज से 5वीं-8वीं की पुनर्परीक्षा, ढाई लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ष 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुन: परीक्षा आज मंगलवार (16 जून) से शुरू...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में आज से 5वीं-8वीं की पुनर्परीक्षा, ढाई लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

अमेरिका: रूटीन टेस्ट मिशन बना त्रासदी, बी-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की गई जान

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर उड़ान भरने के फौरन बाद क्रैश हो गया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिका: रूटीन टेस्ट मिशन बना त्रासदी, बी-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के तीन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
 स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ। गुडम्बा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती