मध्य प्रदेश: 18-19 जून तक मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18 से 19 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के आने के बाद प्रदेश में बारिश की स्थिति में सुधार होगा। फिलहाल जून माह में प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है और कई जिले बारिश के मामले में पीछे चल रहे हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 15 जून तक प्रदेश में औसतन 31.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 22.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस तरह प्रदेश में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

यह वर्षा प्री-मानसून गतिविधियों के कारण दर्ज की गई है। प्रदेश के 55 जिलों में से 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, धार, खरगोन, खंडवा, देवास, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, पन्ना, सागर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, अनूपपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ सहित अन्य जिले शामिल हैं।

प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते आज मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सीहोर, देवास, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना समेत 30 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

जेल में गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में डिप्टी जेलर को हटाया ये खबर भी पढ़े : जेल में गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में डिप्टी जेलर को हटाया

वहीं इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ, जबलपुर, कटनी, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में तेज धूप निकलने के आसार हैं, जिससे गर्मी का असर बना रह सकता है।

बीते सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल और सागर में आधा इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और छिंदवाड़ा में भी बारिश हुई।

17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप  ये खबर भी पढ़े : 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बारिश के कारण कई क्षेत्रों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बड़े शहरों में अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 34.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री, जबलपुर में 38.7 डिग्री और ग्वालियर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 42.6 डिग्री सेल्सियस और नौगांव में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दतिया, दमोह और सतना में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा।

ग्वालियर : तिघरा डैम में डूबे एमबीबीएस के दो छात्र , एक का मिला शव , दूसरे की तलाश जारी ये खबर भी पढ़े : ग्वालियर : तिघरा डैम में डूबे एमबीबीएस के दो छात्र , एक का मिला शव , दूसरे की तलाश जारी

दूसरी ओर, पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिवनी में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून इस बार प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर सकता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और आसपास के जिलों के रास्ते मानसून के मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

लखीमपुर खीरी। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

एफआईएच नेशंस कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

ऑकलैंड: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-ए के...
खेल 
एफआईएच नेशंस कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

आगरा में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल

आगरा। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो...