राजधानी शिमला में दृष्टिहीनों का फूटा गुस्सा, सचिवालय के बाहर चक्का जाम

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

शिमला। राजधानी शिमला में अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 976 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधितों का गुस्सा मंगलवार को एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। दृष्टिबाधितों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना है कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। चक्का जाम के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और यातायात बहाल कराया गया।

दृष्टिबाधित जन संगठन हिमाचल प्रदेश के सदस्य राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित अभ्यर्थी लंबे समय से बैकलॉग भर्तियां भरने और आरक्षण से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। उनका कहना है कि 976 दिनों से धरने पर बैठने के बावजूद यदि सरकार उनकी बात नहीं सुनती है तो आंदोलन को और तेज करना उनकी मजबूरी बन जाती है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि दृष्टिबाधितों के पास अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए अब चक्का जाम जैसे कदम उठाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।...
पश्चिम बंगाल 
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी कोलकाता सहित...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज