उज्जैन: सामाकोटा बैराज का लोकार्पण, 11 हजार किसान परिवारों को मिलेगा लाभ...
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को उज्जैन जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां झारडा तहसील स्थित सामाकोटा बैराज का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना छोटी कालीसिंध नदी पर निर्मित है और इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक सूक्ष्म दाब सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि सामाकोटा बैराज परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 188.42 करोड़ रुपये है, इसकी जल संग्रहण क्षमता 17.57 मिलियन घन मीटर है, जिससे कुल 7236 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में पाइप पद्धति द्वारा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस परियोजना से झारड़ा तहसील के 18 गांवों - नलखेड़ा, पनोडिया, नीमखेड़ा, घट्टिया जस्सा, मेलाखेड़ी, खोरियापदमा, खेरला, लसूड़ियानहाता, नागपुरा, छज्जुखेड़ी, देलाखेड़ी, डूंगरखेड़ी, खेड़ामद्दा, कसोन, डूंगरखेड़ा, महिदपुरिया, सोमचिड़ी एवं झारड़ा- के लगभग 11,093 किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
परियोजना के अंतर्गत दो पंप हाउस का निर्माण किया गया है, जिनमें से पंप हाउस नंबर-1 से 5548 हेक्टेयर तथा पंप हाउस नंबर-2 से 1738 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाएगी। बैराज की ऊंचाई 13 मीटर एवं लंबाई 1010 मीटर है, जिसमें 12 मीटर x 8.85 मीटर के कुल 11 गेट लगाए गए हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। इनमें उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्मित महाविद्यालय के नवीन भवन की लागत 4.35 करोड़ रुपये, लोक शिक्षण विभाग द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल सेमलिया.
शासकीय कन्या हाई स्कूल महिदपुर रोड तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुंडीखेड़ा के भवनों की प्रत्येक की लागत 1.48 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग द्वारा मोचीखेड़ा में नवीन 33/11 के.वी. उपकेंद्र की लागत 1.91 करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा झारड़ा क्षेत्र के आक्यालिम्बा.
ये खबर भी पढ़े : इंदौर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी के ठिकानों पर छापे में करोड़ों की संपत्ति उजागरपीपल्याधुमा, गोगाखेड़ा, भादवा, डूंगरखेड़ा, बरखेड़ाबुजुर्ग, मकला, चितावद, धाबलासिया, लसूड़ियानहाटा, नागगुराड़िया, नलखेड़ा एवं शक्करखेड़ी में निर्मित 13 उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की प्रत्येक की लागत 0.65 करोड़ रुपये शामिल है। कुल मिलाकर इन विकास कार्यों की अनुमानित लागत 207 करोड़ रुपये से अधिक है।
ये खबर भी पढ़े : इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
