इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में सहभागिता कर रहे विदेशी मेहमानों ने शुक्रवार शाम को धार जिले की ऐतिहासिक नगरी मांडू का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। "पूर्व का शिराज" के नाम से प्रसिद्ध मांडू की 15वीं शताब्दी की स्थापत्य कला, उन्नत जल-संरक्षण तकनीक एवं सांस्कृतिक धरोहर को देखकर ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारी विदेशी अभिभूत हो गए।

मांडू पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा विदेशी मेहमानों का स्वागत मालवी परंपराओं के साथ पुष्पवर्षा से किया गया। ब्रिक्स देश से आए मेहमानों का स्वागत पारंपारिक नृत्य दलों द्वारा नृत्य प्रस्तुति से किया गया। नृत्य दल द्वारा आदिवासी ढोल, थाली की थाप पर कुराटीया मारते हुए नृत्य किया, जिसे देख विदेशी मेहमान भी साथ में थिरकने लगे और नृत्य दलों की प्रस्तुति से खुश होकर उनकी सराहना की।

जिले की पहचान बाग प्रिंट स्टॉल का किया अवलोकन
मांडू के ऐतिहासिक जहाज महल के मुख्य द्वार पर आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा बाग प्रिंट स्टॉल लगाया गया था। ब्रिक्स देश से आए विदेशी मेहमानों ने जिले की पहचान बाग प्रिंट स्टॉल का अवलोकन किया। यहां उन्होंने हस्तशिल्प कला से बनी बाग प्रिंट उत्पादों का अवलोकन किया। स्टॉल संचालक ने विदेशी मेहमानों को बाग प्रिंट का डेमोंस्ट्रेशन करके भी दिखाया, तब मेहमानों ने स्वयं भी बाग प्रिंट सांचे से डिजाइन का निर्माण किया। विदेशी मेहमानों ने शिल्पकारों की उनकी इस कला की सराहना की। शिल्पकारों ने मेहमानों को बाग प्रिंट उत्पाद भेंट भी किए।

विदेशी मेहमानों ने मांडू के प्रमुख स्थलों का किया अवलोकन किया
सर्वप्रथम विदेशी मेहमानों ने ऐतिहासिक जहाज महल का अवलोकन कर उसकी वास्तुकला की सराहना की। दो विशाल तालाबों मूंज और कपूर तालाब के बीच स्थित इस तैरते महल को देखकर सभी सदस्य चकित रह गए। अधिकृत पुरातत्वत गाइड ने जानकारी देकर बताया कि मानसून में चारों ओर पानी से घिर जाने पर यह जहाज जैसा प्रतीत होता है। मांडू की 500 वर्ष पुरानी जल-प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी, जिसकी ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

विदेशी मेहमानों ने संरक्षण प्रयोगशाला का किया अवलोकन
जहाज परिसर में संरक्षण प्रयोगशाला में विदेशी मेहमानों ने पारंपरिक तरीके से बनाया गया मोर्टार देखा तथा उपस्थित अधिकारियों से बनाने की पूरी प्रक्रिया जानी। अधिकारी ने बताया कि मोर्टार टूटी हुई ईंट, गोंद, कबिट,मेथी दाना, उड़द का उपयोग कर पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है जिसका उपयोग महलों की दीवारों की मजबूती के लिए उपयोग किया जाता है।

जहाज महल परिसर में लाइट एंड साउण्ड शो का उठाया लुफ्तविदेशी मेहमानों का मुख्य द्वार से जहाज महल में प्रवेश के बाद अधिकृत टूरिस्ट गाइड्स द्वारा विदेशी मेहमानों को माण्डू और जहाज महल के गौरवशाली इतिहास तथा स्थापत्य कला की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जहाज महल परिसर में ही विशेष आकर्षण के रूप में ऐतिहासिक प्राचीर पर भव्य 'लाइट एंड साउण्ड शो' का प्रदर्शन किया गया।जिसमें मांडू के इतिहास की विस्तृत जानकारी जिसमें सुल्तानों से लेकर राजा भोज तक के शासन की कहानी प्रदर्शित की गई। जिससे जहाज महल का प्राचीर शाम को भव्य रहा।

विदेशी मेहमानों के लिए किया गया गाला डिनर का आयोजन
सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भ्रमण के पश्चात रात में जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स के सम्मान में एक यादगार गाला डिनर का आयोजन किया गया, जहां गाला डिनर में विशेष भोज का रखा गया। इनमें मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाटी, दाल-पानिया, सहित अन्य राज्यों के विशेष भोज भी शामिल रहे। मेहमानों ने विशेष व्यंजनों का स्वाद लिया, साथ ही म्यूजिक का भी आयोजन किया।

विदेशी मेहमानों ने मांडू भ्रमण पर किए अपने विचार व्यक्त
भ्रमण उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मांडू की प्राकृतिक सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध होकर कहा कि मांडू न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के इस युग में जल-संरक्षण की प्राचीन तकनीकों के लिए एक जीवंत स्थल है।

इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा, इंदौर संभागायुक्त डॉ सुदाम खाड़े, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

श्योपर जिले में तेज आंधी की वजह से चार लोगों की मौत

भोपाल । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान और प्री-मानसून बारिश ने भारी तबाही...
मध्य प्रदेश 
श्योपर जिले में तेज आंधी की वजह से चार लोगों की मौत

पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

जबलपुर । पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में शुक्रवार को 101वीं दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड...
मध्य प्रदेश 
पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया

जबलपुर । राज्यसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के...
मध्य प्रदेश 
नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया

 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र वृद्धजनों को राहत प्रदान करने के...
मध्य प्रदेश 
 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर