राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे यहां 22 जून तक बैतूल, ओंकारेश्वर और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और श्योपुर के प्रसिद्ध कूनो नेशनल पार्का भ्रमण भी करेंगी। उनके प्रस्तावित बैतूल भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज ट्रायल लैंडिंग एवं कारकेड रिहर्सल होगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को प्रात: 9.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगी। यहां वे प्रात: हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति प्रात: 11ः10 बजे बैतूल में ब्रम्हाकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके पश्चात दोपहर 12ः20 बजे बैतूल से ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 1ः40 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। वे शाम 6ः20 बजे ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर आरती में शामिल होंगी। वे रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस ओंकारेश्वर में करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अगले दिन 19 जून को ओंकारेश्वर में प्रात: 9.50 बजे अंतरराष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे प्रात: 11.30 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे दोपहर 12.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति 20 जून को शाम 6.10 बजे वायुयान द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। वे रात्रि विश्राम जबलपुर के सर्किट हाउस में ही करेंगी। राष्ट्रपति अगले दिवस 21 जून को प्रात: 7ः20 बजे जबलपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपति दोपहर 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

इसके पश्चात् वे दोपहर 1.20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 2ः20 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 3ः35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।

गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल ये खबर भी पढ़े : गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

राष्ट्रपति रात्रि विश्राम कूनो गेस्ट हाउस में करेंगी। वे अगले दिवस 22 जून को प्रात: 6.30 वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति प्रात: 10.20 बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपेड से प्रस्थान कर प्रात: 11ः05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रात: 11ः15 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

मध्य प्रदेश: ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

 

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की 30 जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत  ये खबर भी पढ़े : ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की 30 जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में...
उत्तर प्रदेश 
नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की सक्रियता ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

बोस्टन। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड के शानदार दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई मुकाबले...
खेल 
एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

उत्तर प्रदेश

नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में...
उत्तर प्रदेश 
नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर