मिट्टी के कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष! घर पर पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़, दो आरोपी हिरासत में

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम बरौना में ईंट-भट्ठे पर मिट्टी के काम को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घर पर पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले में दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 की सुबह करीब पांच बजे थाने पर सूचना मिली कि एक घर पर फायरिंग की गई है और ईंट-पत्थरों से तोड़फोड़ की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

तपसी धाम में सम्पन्न हुआ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह ये खबर भी पढ़े : तपसी धाम में सम्पन्न हुआ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

जांच में पता चला कि ग्राम बरौना निवासी विवेक सिंह के घर पर विपक्षी अभिषेक शर्मा और उसके साथियों ने पहुंचकर पथराव किया। वहीं, घर के लोगों द्वारा भी हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है, जिसकी प्रारंभिक पुष्टि ग्रामीणों ने की है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पक्ष ईंट-भट्ठे पर मिट्टी के कार्य से जुड़े हुए हैं और इसी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पीड़ित विवेक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 380/2026 दर्ज करते हुए अभिषेक शर्मा, दुर्गेश कुमार तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अभिषेक शर्मा (24) निवासी ग्राम सेवई तथा दुर्गेश कुमार (26) निवासी ग्राम सभाखेड़ा को हिरासत में ले लिया है। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अंबेडकरनगर में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्रों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

अंबेडकरनगर। नशा आज के समय में हमारे समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा है। किसी भी...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्रों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर दिखे राममूर्ति वर्मा, सकरावल के लोगों से की आत्मीय मुलाकात

टांडा, अंबेडकर नगर। पूर्व मंत्री एवं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने रविवार को अपने आवास पर विधानसभा क्षेत्र के सकरावल...
उत्तर प्रदेश 
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर दिखे राममूर्ति वर्मा, सकरावल के लोगों से की आत्मीय मुलाकात

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के मामले में जलालपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को...