तपसी धाम में सम्पन्न हुआ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह पावन मनोरमा नदी के तट पर स्थित बस्ती जनपद के प्रसिद्ध तपसी धाम, हरैया में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. लाल बहादुर सिंह तथा मुख्य अतिथि तपसी धाम के मुख्य पुजारी महंत दयाशंकर दास रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्य वायु नंदन मिश्र ने कार्यक्रम की प्रास्ताविकी प्रस्तुत की और छात्र संसद की उपादेयता पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी द्वारा स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा छात्र संसद के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री हर्षवर्धन सिंह का शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री लाल बहादुर सिंह ने सभी सांसदों का शपथ ग्रहण कराया। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह जी ने मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्य पूर्ण कराया।समस्त पदाधिकारियों एवं सभी छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्र मंत्रिमंडल का गठन कर सभी मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर छात्र संसद के प्रमुख प्रकाशानन्द सिंह, आचार्य वायुनन्दन मिश्र, रंजीत सिंह तथा डॉ. उपेन्द्र नाथ द्विवेदी उपस्थित रहे।अतिथियों ने छात्र प्रतिनिधियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा, उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने बताया कि छात्रों में नेतृत्व भावना को विकसित करने के लिए विद्या भारती के विद्यालयों में प्रति वर्ष छात्र संसद का गठन होता है। छात्र संसद के चुनाव के उपरांत छात्र मंत्रिमंडल का गठन होता है और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होता है। प्रत्येक वर्ष जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक और भौगोलिक स्थान पर छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होता है। इसी क्रम में इस वर्ष तपसी धाम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तपसी धाम के महत्व के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि तपसी धाम उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र में एक प्रसिद्ध और पवित्र आध्यात्मिक स्थल है। यह स्थान महान तपस्वी तपसी महाराज की साधना स्थली के रूप में जाना जाता है, जो साठ के दशक में तपसी महाराज द्वारा की गई कठोर तपस्या और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। यह आश्रम मनोरमा नदी के पावन तट पर हरे-भरे वातावरण और शांत परिसर में स्थित है।उन्होंने आगे बताया कि यहां पूरे वर्ष विशेष हवन और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इस स्थान का दार्शनिक महत्व भी है। कई गणमान्य व्यक्ति और दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ आशीर्वाद और दर्शन के लिए आते हैं। इसीलिए इस स्थल को छात्र संसद के शपथ ग्रहण हेतु चुना गया।
कार्यक्रम में छात्र संसद के सभी भैया उपस्थित रहे। समारोह का समापन विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ कल्याण मंत्र से हुआ।तपसीधाम के महंत जी द्वारा सभी छात्रों एवं आचार्यों को प्रसाद रूप में भोजन कराया गया। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

जरवलरोड बहराइच (तरुणमित्र संवाददाता)। जरवल रोड पुलिस को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता...
बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार क्षेत्र के बसारतपुर (चकमिल्की) गांव में शनिवार को देशी शराब का ठेका...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार क्षेत्र के बसारतपुर (चकमिल्की) गांव में शनिवार को देशी शराब का ठेका...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा