सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के मामले में जलालपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और सोशल मीडिया नीति-2023 के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना जलालपुर पुलिस ने सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी करते हुए आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. कामिल अंसारी पुत्र नेहाल अहमद, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला नगपुर खास, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जलालपुर में मुकदमा संख्या 233/2026 के तहत आईटी एक्ट की धारा 67 में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड प्राप्त करने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जिला कारागार भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप, उपनिरीक्षक वंदना सरोज, हेड कांस्टेबल मुंशीलाल यादव और कांस्टेबल सुन्नीपाल शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
