क्लास में पढ़ रही थीं छात्राएं तभी ऊपर से गिरा छत का प्लास्टर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज की छत का प्लास्टर गिरने से कई छात्राएं घायल हो गई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टीचर छात्राओं को पढ़ा रहे थे, तभी अचानक छत से प्लास्टर का बड़ा सा हिस्सा टूटकर गिर गया। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्राओं ने भागकर जान बचाई। हालांकि इस घटना में घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद कांग्रेस विधायक ने भी अस्पताल का दौरान किया और घायलों का हाल जाना।

दस साल पहले बनी थी इमारत
जानकारी के मुताबिक घटना कलबुर्गी शहर में सरकारी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज की बताई जा रही है। यहां क्लास के दौरान छत की प्लास्टर का एक हिस्सा गिरने से 5 छात्राएं घायल हो गईं। कलबुर्गी शहर के सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में यह घटना हुई, जिसमें छात्राएं स्नेहा, शीतल, पूजा और दिव्या घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक जब छात्राएं कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं, तभी ये हादसा हुआ, जिसके बाद छात्राएं क्लास रूम से बाहर आ गईं। आनन-फानन में घायल छात्राओं को GIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कांग्रेस विधायक अल्लामाप्रभु पाटिल ने अस्पताल का दौरा किया और जांच की मांग की। बताया जा रहा है कि यह इमारत 10 साल के भीतर ही गिर गई। घटना स्टेशन बाज़ार पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इस सम्बंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खाने के पैसे मांगने पर बेटे ने मां की हत्या किया ये खबर भी पढ़े : खाने के पैसे मांगने पर बेटे ने मां की हत्या किया

ग्रेटर नोएडा में कार पर गिरा प्लास्टर
ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी देखने को मिला है। यहां एक बहुमंजिला इमारत से प्लास्टर का हिस्सा गिरने का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक तेज आंधी के चलते 20वी मंजिल से प्लास्टर का हिस्सा नीचे गाड़ी पर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि उस दौरान वहां पर कोई व्यक्ति नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना रात्रि में हुई लेकिन इस प्लास्टर गिरने से गाड़ी में काफी नुकसान हुआ है और उसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष है, उनका कहना है कि उनसे मोटा मेंटेनेंस चार्ज वसूला जाता है, लेकिन उसके बावजूद भी उनकी जान जोखिम में है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट