यूपी बीएड जी रिजल्ट वंदना सिंह ने किया टॉप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में वंदना सिंह ने टॉप किया है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप UP BEd JEE 2026 का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, और काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं।
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आप UP BEd JEE 2026 का स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा और नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं
“UP BEd JEE scorecard PDF” लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन डिटेल्स भरें: एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि
स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा
उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक, पास/फेल स्टेटस, काउंसलिंग योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी।
यूपी बीएड जी 2026 की मेरिट लिस्ट भी जारी
झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने UP BEd JEE 2026 की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं
“UP BEd JEE topper list PDF” लिंक पर क्लिक करें
स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट PDF खुल जाएगी
इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
काउंसलिंग की तारीखें जल्द जारी होंगी
बता दें कि परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग की तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कई दस्तावेज ले जाने होंगे। काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं:
कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
आधिकारिक जानकारी
UP BEd JEE 2026 से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
