सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 13,343 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। बता दें कि इस साल प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को किया गया था।

UPSC के एक बयान में कहा गया, "इस साल सिविल सर्विस परीक्षा, 2026 के लिए नोटिफ़ाई की गई 1,016 वैकेंसी के मुकाबले, सिविल सर्विस (मेन) परीक्षा, 2026 के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।"

UP लेक्चरर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, किस तारीख को किस विषय के साक्षात्कार? ये खबर भी पढ़े : UP लेक्चरर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, किस तारीख को किस विषय के साक्षात्कार?

इसकी तुलना में पिछले साल 2025 में 1,087 रिक्तियों के मुकाबले कुल 14,161 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

नीट री-एग्जाम के पेपर के लीक की अफवाहों को यनटीए ने किया खारिज,  ये खबर भी पढ़े : नीट री-एग्जाम के पेपर के लीक की अफवाहों को यनटीए ने किया खारिज, 

गौरतलब है कि UPSC द्वारा यह परीक्षा हर साल तीन चरणों- प्रारंभिक (Prelims), मुख्य (Mains) और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट में आयोजित की जाती है। इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन होता है।

नीट की पुनः परीक्षा जानें एनटीए ने क्या-क्या किए गए हैं बदलाव? ये खबर भी पढ़े : नीट की पुनः परीक्षा जानें एनटीए ने क्या-क्या किए गए हैं बदलाव?

मुख्य परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा के नियमों के तहत, सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए अपनी जानकारी अपडेट करने और ₹200 का शुल्क जमा करने के लिए एक विंडो दी जाएगी। महिला, PwBD, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को इस शुल्क से छूट दी गई है।

आयोग ने कहा, "स्क्राइब की जानकारी, सहायक उपकरण और बड़े फॉन्ट वाले प्रश्न पत्र की मांग (यदि लागू हो) जैसी जानकारी भी देनी/अपडेट करनी होगी।"

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए कैडर वरीयता भरना।
यह विंडो UPSC की वेबसाइट पर 19 जून से 28 जून तक उपलब्ध रहेगी।
लॉग-इन और सबमिशन है अनिवार्य
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सिविल सेवा परीक्षा नियमावली 2026 के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए सफल सभी उम्मीदवारों को इस विंडो के दौरान आधिकारिक पोर्टल (https://upsconline.nic.in) पर लॉग-इन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने विवरण की पुष्टि या अपडेट करके आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा, ताकि आयोग उनका ई-एडमिट कार्ड (e-Admit Card) जारी कर सके। ऐसा न करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरणों में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं और उनके पास अपडेट करने के लिए कोई नई जानकारी नहीं है, उन्हें भी पोर्टल पर लॉग-इन करके विवरण सत्यापित करने के बाद 'फाइनल सबमिट' करना होगा।

कट-ऑफ और आंसर-की कब जारी होगी?
UPSC ने सूचित किया है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्राप्तांक (Marks), कट-ऑफ अंक (Cut-off Marks) और उत्तर कुंजी (Answer Keys) अभी जारी नहीं किए जाएंगे। इन्हें सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा (IFoS) परीक्षा 2026 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने यानी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अपनी किसी भी समस्या या स्पष्टीकरण के लिए आयोग के कॉल सेंटर के टेलीफ़ोन नंबर 011-40303444/24041001 पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

इंदौर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से...
मध्य प्रदेश 
आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के...
उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

काठमांडू । नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को बीजिंग में चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

नई दिल्ली। 16 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

 कुकर में राजमा कैसे बनाएं?

कुकर में राजमा कैसे पकाए : राजमा एक ऐसी रेसिपी है जो हर किसी को खूब पसंद आती है। चावल...
खाना पकाना 
 कुकर में राजमा कैसे बनाएं?

उत्तर प्रदेश

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता