नीट री-एग्जाम के पेपर के लीक की अफवाहों को यनटीए ने किया खारिज, 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नीट री-एग्जाम: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर फैलाए जा रही उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के प्रश्नपत्र के "लीक" होने या "बिकने" का दावा किया गया है। NTA ने इन दावों को झूठा, कपटपूर्ण और गुमराह करने के मकसद से फैलाया जाने वाला बताया है। इसको लेकर NTA ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट भी किया है।

 

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पर्व ये खबर भी पढ़े : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

संगठित नकल गिरोह फैला रहे अफवाह
NTA ने पोस्ट कर कहा, ''इस तरह की अफवाह फैलाना संगठित नकल गिरोहों का काम है जो स्टूडेंट्स और उनके परिवारों की चिंताओं का लाभ उठाते हैं। उनका मकसद फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर पैसे वसूलना है। इस प्रकार के सभी दावे मनगढ़ंत हैं।''


परीक्षा की प्रक्रिया की निष्पक्षता है बरकरार
NTA कुछ बातें स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को साफ करना चाहता है:

परीक्षा की प्रक्रिया की निष्पक्षता पूरी तरह बरकरार है। सभी कैंडिडेट्स के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
एनटीए सक्रिय तरीके से आपत्तिजनक चैनलों, अकाउंट्स और कंटेट की पहचान कर संबंधित प्लेटफार्मों और साइबर अपराध अधिकारियों को इसकी खबर दे रहा है ताकि उन्हें तुरंत हटाया जा सके और एक्शन लिया जा सके।
NTA, कानून प्रवर्तन और साइबर अपराध अधिकारियों के सामने औपचारिक शिकायत भी दर्ज करा रहा है। इस प्रकार की धोखाधड़ी वाला कंटेट बनाना, उसे प्रसारित करना या आगे फॉरवर्ड करना और छात्रों को धोखा देने की कोशिश करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
स्टूडेंट्स और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रकार के किसी भी मैसेज से न जुड़ें, न ही इसके लिए पेमेंट करें और ना ही इसे फॉरवर्ड करें। इन धोखाधड़ी वाले अनुरोधों के झांसे में न आएं।
21 जून को होना है NEET UG Re-exam
गौरतलब है कि NEET UG Re-exam आगामी 21 जून को आयोजित किया जा रहा है क्योंकि पिछली परीक्षा को कथित धांधली और पेपर लीक के सामने आने के बाद सरकार ने रद्द कर दिया था। इससे पहले NEET की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनकर लगभग तैयार

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) परियोजना के तहत मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और सूरत स्टेशनों पर निर्माण...
राष्ट्रीय 
बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनकर लगभग तैयार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : देश के तमाम सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार रिटर्न...
कारोबार 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता 

ईरान के 3 फाइटर पायलट कतर ने 6 महीने से कर रखा कैद 

कतर: मध्य-पूर्व में ईरान-अमेरिका में जारी संघर्ष के बीच बड़ी खबर आई है। दरअसल,  कतर में अमेरिकी बेस पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के 3 फाइटर पायलट कतर ने 6 महीने से कर रखा कैद 

सावन में हरी चूड़ियां पहनना क्यों है शुभ?

हरी चूड़ियां  : सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस...
नारी व बाल जगत 
सावन में हरी चूड़ियां पहनना क्यों है शुभ?

 बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन झपटकर भाग निकला बदमाश

देहरादून: देहरादून के वसंत विहार इलाके में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। घटना का...
उत्तराखंड 
 बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन झपटकर भाग निकला बदमाश

उत्तर प्रदेश

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण