कुकर में राजमा कैसे बनाएं?
कुकर में राजमा कैसे पकाए : राजमा एक ऐसी रेसिपी है जो हर किसी को खूब पसंद आती है। चावल के साथ इसक स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। आमतौर पर इस रेसिपी को कड़ाही में बनाया जाता है लेकिन इसे कुकर में कैसे बनाते हैं चलिए हम आपको बताते हैं।
कुकर में राजमा बनाने के लिए सामग्री:
राजमा 250 ग्राम, प्याज़ 3, टमाटर 4, हरी मिर्च 2, लहसुन 8-10, अदरक, दालचीनी 2 इंच, बड़ी इलायची 1, 2 तेज पत्ता, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 बड़ा चम्मच घी, 3 कप पानी, गर्म पानी ज़रूरत के अनुसार, गरम मसाला एक चुटकी, भुना हुआ कसूरी मेथी पाउडर, घी 1 बड़ा चम्मच
कैसे बनाएं कुकर में राजमा?
राजमा को 6-8 घंटे के लिए भिगो दें। अब तय समय के बाद भीगे हुए राजमा को प्रेशर कुकर में डालें। उसके साथ प्याज़ और टमाटर डालें। टमाटर को काटने की ज़रूरत नहीं है, बस उनके ऊपर क्रॉस कट लगा दें। अब इसमें बीच से हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, दालचीनी, बड़ी इलायची, तेज पत्ता, जीरा, नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें।
अब आखिर में घी और पानी डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करें और तेज़ आंच पर 1 सीटी आने तक पकाएं, फिर आंच धीमी करके 15 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद, आंच बंद कर दें और कुकर की भाप अपने आप निकलने दें।
जब कुकर की भाप निकल जाए, तो ढक्कन खोलकर देखें। टमाटर पूरी तरह से नरम हो गए होंगे। उनके छिलके उतार लें और ऊपर से साबुत मसाले निकाल दें। लहसुन भी पूरी तरह नरम हो गया होगा और राजमा अच्छी तरह पक गया होगा। अब गैस फिर से ऑन करें और दुबारा उबालें, साथ ही अच्छी तरह चलाते रहें ताकि टमाटर और प्याज़ ग्रेवी में पूरी तरह मिल जाएं। एक-दो मिनट में ही आप देखेंगे कि सब कुछ अच्छी तरह मिल गया है।
चखकर देखें और ज़रूरत हो तो नमक ठीक कर लें। आखिर में थोड़ा सा गरम मसाला, भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर, घी और ताज़ा हरा धनिया डालें। अच्छी तरह मिलाएं और आपका बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला प्रेशर कुकर राजमा तैयार है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
