देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। 16 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। देशभर में मानसून और प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 16 जून 2026 के लिए कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

वैसे भी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बारिश और बिजली कड़कने को लेकर कुछ इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: गृहिणियों के घरेलू श्रम को दी आर्थिक मान्यता ये खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: गृहिणियों के घरेलू श्रम को दी आर्थिक मान्यता

दिल्ली-NCR में होगी बारिश
मंगलवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में दोपहर बाद से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार और गुरुवार को बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है। हालांकि, इस दौरान आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। रविवार को दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।

औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश ये खबर भी पढ़े : औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। कल यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

 संदेशखाली भूमि कब्जा मामले में शाहजहां शेख समेत चार आरोपितों पर आरोप तय ये खबर भी पढ़े :  संदेशखाली भूमि कब्जा मामले में शाहजहां शेख समेत चार आरोपितों पर आरोप तय

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में मानसून के प्रवेश के साथ ही मौसम बदल गया है। कल राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है। बारिश के दौरान बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं वातावरण को ठंडा रखेंगी। इससे उमस से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान में चलेगी आंधी
राजस्थान में कल धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान में कल 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी (Duststorm) चलने की प्रबल आशंका है, जिसकी गति बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में तूफान का अलर्ट
जम्मू कश्मीर के उधमपुर, पुलवामा, किश्तवाड़, बडगाम, डोडा, रामबन, कठुआ और बारामूला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 16 जून को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कल हीट वेव यानी लू का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे दिन का तापमान काफी ऊंचा रहेगा। वहीं दूसरी ओर, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मौसम गर्म और बेहद उमस भरा रहेगा। इन तटीय क्षेत्रों में रात के समय भी तापमान अधिक रहने से ‘वार्म नाइट’ (Warm Night) जैसी असहज स्थिति बनी रहेगी।

मुंबई में कब होगी बारिश ?
मुंबई में 11 जून तक मानसून पहुंच जाता है, लेकिन इस बार मानसून के मुंबई पहुंचने में देरी हो रही है। हालांकि इसके लिए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अल-नीनो को वजह माना जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो मुंबई और गुजरात में अभी मानसून पहुंचने में देरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि मुंबई में मानसून के आधिकारिक तौर पर 15 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद 18-19 जून तक भारी और लगातार बारिश शुरू हो सकती है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

इंदौर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से...
मध्य प्रदेश 
आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के...
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

काठमांडू । नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को बीजिंग में चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

नई दिल्ली। 16 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

उत्तर प्रदेश

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के...
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ