चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। तकनीक का उपयोग करने में चीन बाकी देशों से हमेशा आगे नजर आता है। वहां दक्षिण-पश्चिम प्रांत युन्नान की राजधानी कुनमिंग में बीते दिनों बिजली फॉल्ट से बचने के लिए रोबोटिक सांपों (Robotic Snakes) का यूज किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सबसे बड़ी और फेमस कॉलेज एडमिशन परीक्षा 'गाओकाओ' (Gaokao) को सही ढंग से कराना एक चुनौती थी। परीक्षा के दौरान सेंटरों पर बिजली गुल न हो, इसलिए चीन की बिजली कंपनियों ने रोबोटिक सांपों और रोबोटिक डॉग्स को काम में लगाया। इस परीक्षा में लगभग 1.29 करोड़ स्टूडेंट्स शामिल हुए।

रोबोटिक सांप क्या काम करते हैं?
जानकारी के अनुसार, चीन में रोबोट सांप, बिजली फॉल्ट का पता लगाने के लिए पावर लाइनों में लिपटकर जांच करते हैं। इस गजब की तकनीक में रोबोटिक सांप, बिजली के तारों से लिपट जाते हैं और उस पर रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं। वह पावर लाइनों में कमियों को तुरंत पकड़ लेते हैं। रोबोट सांप में खास कैमरे और सेंसर लगे हैं जो बिजली के तारों की गड़बड़ी, पुराने हो चुके तार और ओवरहीटिंग का पता लगा लेते हैं।

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम ये खबर भी पढ़े : मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

इंसानों से 3 गुना फास्ट
रोबोटिक सांप ने इंसानों से 3 गुना फास्ट काम किया है। इससे बिजली कर्मचारियों को तारों की जांच नहीं करनी पड़ती और उन्हें जान का खतरा कम हो जाता है। रोबोट की खूबी है कि वह खुद को बिजली के तारों से ही चार्ज कर लेता है।

रोबोट में लगा वायरलेस सिस्टम ‘रोबोट सांप’ को तारों मे रेंगते हुए चार्जिंग में मदद करता है।
इसका फायदा यह होता है कि ग्राउंड टीम को बार-बार रोबोटिक स्नेक को नीचे नहीं उतारना पड़ता।

सांप जैसा फ्लेक्सिबल शरीर
रोबोटिक सांप, कई जोड़ों यानी जॉइंट्स से मिलकर बना है। यह इतना अधिक लचीला है कि तारों में लगे इंसुलेटर को भी पार कर जाता है। चीन में बिजली की लाइनों की जांच के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाता है, लेकिन नो फ्लाइंग जोन जैसे- एयरपोर्ट के आसपास वह नहीं उड़ सकता। रोबोटिक सांप इस कमी को पूरा करता है।

चीन की रोबोटिक सांप की मदद से एयरपोर्ट के पास लगभग 130 किलोमीटर लंबी लाइनों की जांच की गई है।
ड्रोन को खराब मौसम या बैटरी की दिक्कत के कारण हमेशा उपयोग नहीं किया जा सकता है।
रोबोटिक स्नेक हर मौसम में बिजली के तारों की जांच के लिए रेडी रहते हैं। यह तारों से ही बिजली लेते हैं, इसलिए इन्हें चार्ज करने की जरूरत नहीं होती।

चीन में बिजली फॉल्ट का पता लगाने के लिए इस्तेमाल की गई तकनीक अपने आप में अनोखी है। भारत के पड़ोसी ने अपने यहां कॉलेज एडमिशन परीक्षा को सही से पूरा कराने के लिए इसका भरपूर उपयोग किया। सबसे खास बात कि इसने इंसानों से बेहतर काम किया और बिजली कर्मचारियों की जान को जोखिम भी नहीं रहा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

गुजरात में कल मांजलपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

निर्वाचन क्षेत्र के 2,19,494 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग  वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर...
गुजरात 
गुजरात में कल मांजलपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेशकों जौनपुर जनपद में सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिला में बीते शनिवार को मेड़बंदी कराने गई राजस्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

घर के जानवरों को तालाब से बाहर निकाल रहीं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, मौत

मौत के बाद सबकी आंखें नम है बच्चों के परिजन रो-रो कर बेहाल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर के जानवरों को तालाब से बाहर निकाल रहीं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, मौत

रेल सुरक्षा में बड़ा सुधार, चालू वित्त वर्ष में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर लागू नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने कहा है कि सुरक्षा उपायों, आधुनिक प्रौद्योगिकी, बेहतर बुनियादी...
राष्ट्रीय 
रेल सुरक्षा में बड़ा सुधार, चालू वित्त वर्ष में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं

न्याय न मिलने पर आहत युवक तहसील परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

करीब पांच घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
न्याय न मिलने पर आहत युवक तहसील परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

उत्तर प्रदेश

पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेशकों जौनपुर जनपद में सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिला में बीते शनिवार को मेड़बंदी कराने गई राजस्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

घर के जानवरों को तालाब से बाहर निकाल रहीं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, मौत

मौत के बाद सबकी आंखें नम है बच्चों के परिजन रो-रो कर बेहाल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर के जानवरों को तालाब से बाहर निकाल रहीं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, मौत

न्याय न मिलने पर आहत युवक तहसील परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

करीब पांच घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
न्याय न मिलने पर आहत युवक तहसील परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

14 वर्ष पुराने प्रबल हत्याकांड में सभी सात आरोपित दोषी करार, 31 जुलाई को सुनायी जाएगी सजा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की शहर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित 14 वर्ष पुराने प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में अदालत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
14 वर्ष पुराने प्रबल हत्याकांड में सभी सात आरोपित दोषी करार, 31 जुलाई को सुनायी जाएगी सजा