शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के कुर्मिनखेड़ा मजरा उतरावां में शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक द्वारा ग्रामीण को टक्कर मारने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कुर्मिनखेड़ा मजरा उतरावां निवासी रामशरन पुत्र स्वर्गीय रामबहादुर ने निगोहां थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह गांव की दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव की ओर तेज रफ्तार से आ रहे शिवेंद्र पुत्र स्वर्गीय श्री नारायण ने शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल UP32जे वाई 4666 से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए।

बच्चों,युवाओं और बुजुर्गों को नशीली दवाओं की लत से बचाना जरूरी- सीएमओ  ये खबर भी पढ़े : बच्चों,युवाओं और बुजुर्गों को नशीली दवाओं की लत से बचाना जरूरी- सीएमओ 

आरोप है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी ने बाइक रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, उसने पीड़ित के बाल पकड़कर उसका मुंह सड़क पर रगड़ दिया, जिससे जबड़े सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़ित की शिकायत पर निगोहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांच देशों के राजनयिकों ने इमामबाड़ा खासबाग में देखा छुरियों का मातम ये खबर भी पढ़े : पांच देशों के राजनयिकों ने इमामबाड़ा खासबाग में देखा छुरियों का मातम

थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

29 जून को मनाया जाएगा व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट व्यापारियों का होगा सम्मान ये खबर भी पढ़े : 29 जून को मनाया जाएगा व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट व्यापारियों का होगा सम्मान

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जुलाई का महीना आखिरी मौका साबित हो सकता...
राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

नई दिल्ली। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आत्मीय...
राष्ट्रीय 
परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ। शनिवार पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर 5...