पांच देशों के राजनयिकों ने इमामबाड़ा खासबाग में देखा छुरियों का मातम

नवेद मियां के बुलावे रामपुर आए हैं रोमानिया,चिली,उजबेकिस्तान,एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:दशकों से नौ मोहर्रम की रात को इमामबाड़ा खासबाग में मजलिस के बाद छुरियों और जंजीरों के मातम के गवाह इस बार दुनिया के पांच देशों के राजदूत भी बने।राजनयिक मातम के दौरान खून से लहूलुहान शरीर देखकर हैरान रह गए।

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बुलावे पर रोमानिया,चिली,उजबेकिस्तान,एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत कल रामपुर आए थे।सभी राजदूत देर रात्रि इमामबाड़ा खासबाग पहुंचकर अजादारी के साक्षी भी बने।नवेद मियां ने रोमानिया की राजदूत सना लतीफ,चिली गणराज्य के राजदूत जुआन रोलैंडो अंगुलो मोंसाल्वे,उज्बेकिस्तान के राजदूत सरदोर रुस्तम्बायेव,एस्टोनिया की राजदूत सुश्री मार्जे लूप,आयरलैंड के राजदूत केविन केली,स्विट्ज़रलैंड में भारत की पूर्व राजदूत मोनिका मोहता और पूर्व राजनयिक मधुप मोहता को मुसलमानों के लिए पवित्र माह मोहर्रम का इतिहास बताया।
नवेद मियां ने राजनयिकों को बताया कि इमाम हुसैन (रह.) ने दुनिया को सिखाया कि जुल्म और नाइंसाफी का सामना करते हुए भी न्याय के लिए खड़े रहना चाहिए।वो अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते थे।उनकी जिंदगी मुसलमानों को साहसी,ईमानदार और आस्था में दृढ़ रहने के लिए प्रेरित करती है।
पहली बार छुरियों और जंजीरों का मातम देख रहे राजनयिक अपने मोबाइल में इस मंजर का वीडियो बनाते नजर आए।उन्होंने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण व यादगार घटनाक्रम करार दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नवेद मियां,पूर्व सांसद बेगम नूरबानो,मुतवल्ली औकाफ नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां,बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो,पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां,सुहेल मियां,शबाब हुसैन भी मौजूद रहे।

 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित ये खबर भी पढ़े :  जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

सोने-चांदी के भाव :अगर आप लंबे समय से सोना या चांदी में निवेश करने का इंतजार कर रहे थे, तो...
कारोबार 
₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

60 की उम्र से पहले दिल का दौरा पड़ने से बचना चाहते हैं?

दिल के दौरे से कैसे बचें: पूरी दुनिया में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है, जिसमें हार्ट अटैक...
लाइफस्टाइल 
60 की उम्र से पहले दिल का दौरा पड़ने से बचना चाहते हैं?

 जानें कुल्थी की दाल बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और क्या है विधि?

कुल्थी दाल  : कुल्थी की दाल को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम...
खाना पकाना 
  जानें कुल्थी की दाल बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और क्या है विधि?

कटहल  की खेती खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन और मिलेगा मोटा दाम

कटहल  की खेती : अगर आपके फार्म हाउस में थोड़ी भी खाली जमीन है. तो कटहल का पौधा लगाना एक...
खेती-बाड़ी 
कटहल  की खेती खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन और मिलेगा मोटा दाम

तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

कौशांबी:गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में  चौंकाने वाला मामला सामने आया। 11 दिन पहले जिस गिरधर सिंह बिष्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

उत्तर प्रदेश

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस