जानें कुल्थी की दाल बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और क्या है विधि?
कुल्थी दाल : कुल्थी की दाल को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम तीनों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो यह दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है। इसके साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल करती है और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी बेहद मददगार है। तो कई पोषक तत्वों से भरपूर यह दाल कैसे बनाते हैं चलिए जानते हैं?
कुल्थी की दाल के लिए सामग्री
कुल्थी की दाल - 1 कप (रात भर भिगोई हुई), प्याज़ - 1।5 कप, अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच, टमाटर का पेस्ट - 1 कप, तेजपत्ता - 2, दालचीनी का टुकड़ा - 1 इंच, हरी इलायची - 2, बड़ी इलायची - 2, जीरा - 1 छोटा चम्मच, 1 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर - 1।5 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर - 1/3 छोटा चम्मच, गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच, अदरक - 2 इंच, घी - 2 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं कुल्थी की दाल?
पहला स्टेप: कुल्थी की दाल बनाने के लिए सबसे पहले इसे रात को पानी में भिगोकर रख दें। इसे कम से कम 12 घंटे तक भिगोना होता है इसलिए रात में आप थोड़ा जल्दी ही भिगोएं। 12 घंटे बाद ये अच्छी तरह फूल जाएगा। जब ये फूल जाए तो एक बार फिर से तीन से चार बार पानी से धोएं।
दूसरा स्टेप: अब इस दाल को कुकर में डालें और अच्छी तरह से उबालें। उबालने के लिए आप इसमें दो तेज पत्ता, एक इलायची, लहसुन, हल्दी, नमक और एक दालचीनी का टुकड़ा डालें। इन मसालों को डालने से फ्लवेर बहुत अच्छा आता है। अब आठ से दस सीटी आने तक दाल को उबाल लें। अगर दाल तब भी नहीं पका है तो थोड़ा पानी डालकर फिर से उबाल लें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि यह ओवर कूक न हो वरना हलवा की तरह गल जाएगा।
तीसरा स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल डालकर इसमें हींग, जीरा और दो बड़ी इलायची डालकर चटकने दें। जब ये चटकने लगे तब इसे लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। जब ये सुनहरा हो जाए तब उसमें प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा हो आये तब उसमें टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
चौथा स्टेप: अब इसमें 1 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1.5 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/3 छोटा चम्मच, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब मसाले अच्छी तरह पक जाएं तब उसमें दाल डाल दें।
पांचवां स्टेप: अब आखिरी में एक चम्मच घी डालकर उसमें अदरक के बारीक स्लाइस का तड़का डालें और इस तड़के को दाल में डालें और हरी धनिया से गार्निश करें। कुल्थी की दाल बनकर तैयार है। इसे गर्म गर्म चावल के साथ परोसें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
