तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कौशांबी:गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में  चौंकाने वाला मामला सामने आया। 11 दिन पहले जिस गिरधर सिंह बिष्ट की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने मसूरी के नाहल झाल में मिले शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, वह अचानक घर पहुंच गया। इससे मातम वाले घर का माहौल बदल गया। गमगीन परिजन चौंक गए, पड़ोसी दंग तो पुलिस भी सन्न रह गई।


इस मामले ने अब पुलिस और परिवार दोनों को असमंजस में डाल दिया है। पुलिस के पूछने पर गिरधर ने बताया कि पिछले 13 दिन वह पंजाब के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहा। इस बीच गिरधर की हत्या के आरोप में जिन सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है, उन्होंने उसके परिवार पर साजिशन झूठा मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है। गिरधर के जीवित होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह आखिर किसका था?

 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित ये खबर भी पढ़े :  जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

जानिए क्या था पूरा मामला

 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

वैशाली सेक्टर-पांच स्थित कल्पना अपार्टमेंट निवासी गिरधर को इसी वर्ष 17 मई को मारपीट के मामले में कौशांबी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया और अदालत ने उसको जेल भेज दिया था। 21 मई को एसीपी शालीमार गार्डन की कोर्ट से रिहाई का परवाना भेजे जाने के बाद गिरधर जेल से रिहा हो गया, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने मसूरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गिरधर के गायब होने पर परिजनों ने कौशाम्बी थाने पर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

डीएम एंव एसपी ने जुलूस मार्गों व करबला स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : डीएम एंव एसपी ने जुलूस मार्गों व करबला स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 घर में अपनी तस्वीर पर पुष्पमाला देखकर भड़का युवक

12 जून को मसूरी क्षेत्र की नाहल झाल में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों और शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर गिरधर के रूप में की थी। इसके  बाद 14 जून को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और 24 जून को तेरहवीं भी संपन्न हो गई। इसके अगले दिन 25 जून की सुबह करीब 9 बजे गिरधर ऑटो रिक्शा से अपने घर पहुंच गया। वह जैसे ही सोसायटी में दाखिल हुआ, परिजन और स्थानीय लोग हैरान रह गए। घर में अपनी तस्वीर पर पुष्पमाला देखकर वह भड़क उठा।

पुलिस ने की पूछताछ

स्थानीय लोगों की सूचना पर कौशांबी थाना पुलिस घर पहुंची तो गिरधर की मां व बहन घर से बाहर चली गईं। गिरधर ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर समझाने के बाद वह बाहर निकला। पुलिस ने पूछताछ की तो गिरधर ने बताया कि जेल से छूटने के बाद लोगों से रुपये मांगकर पंजाब चला गया था। वहां डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहा। 

12 जून को मिला था शव

मसूरी पुलिस के अनुसार, 12 जून को मिले शव का चेहरा फूल जाने के कारण पहचान में नहीं आ रहा था। गिरधर के परिजनों ने कपड़े और पुरानी चोट के निशान का हवाला देते हुए शिनाख्त कर दी। पुलिस ने कई बार टोका भी, लेकिन परिजन लगातार शव को गिरधर का ही बताते रहे। मसूरी पुलिस का कहना है कि शव की फर्जी पहचान और हत्या का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी। 

गिरधर की हत्या के आरोप में उसकी मां ने सोसायटी के पास ऑटोमोबाइल की दुकान संचालित करने वाले शैलेश, सुनील, धर्मेंद्र, सोसायटी निवासी रविंद्र त्यागी व अंडा बिक्री करने वाली नैना समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ऑटोमोबाइल शॉप पर मारपीट कर्मेंके आरोप में ही कौशांबी पुलिस ने गिरधर को जेल भेजा था।


अब उठ रहे ये सवाल

जिस शव को गिरधर का बताया वह असल में किसका था?
परिजनों ने किस आधार पर शव की शिनाख्त की?
हत्या के दर्ज मामले में पुलिस आगे क्या करेगी?
भविष्य में अगर उस मृत व्यक्ति के परिजन आते हैं जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है तो  ऐसे में पुलिस क्या करेगी?

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जबलपुरः भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के प्रकरणों में 23.62 लाख रुपये का अर्थदण्ड

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भंडारण...
राज्य  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के प्रकरणों में 23.62 लाख रुपये का अर्थदण्ड

 यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटे के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों में...
राष्ट्रीय 
 यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून

मिशन शक्तिसत के लिए चुनी गई रायपुर की छात्रा महिमा राजपूत

मिशन शक्तिसत : रायपुर की कक्षा 10 की छात्रा महिमा राजपूत का चयन भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतर्राष्ट्रीय 'ShaktiSAT'...
शिक्षा-रोजगार 
मिशन शक्तिसत के लिए चुनी गई रायपुर की छात्रा महिमा राजपूत

₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

सोने-चांदी के भाव :अगर आप लंबे समय से सोना या चांदी में निवेश करने का इंतजार कर रहे थे, तो...
कारोबार 
₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

60 की उम्र से पहले दिल का दौरा पड़ने से बचना चाहते हैं?

दिल के दौरे से कैसे बचें: पूरी दुनिया में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है, जिसमें हार्ट अटैक...
लाइफस्टाइल 
60 की उम्र से पहले दिल का दौरा पड़ने से बचना चाहते हैं?

उत्तर प्रदेश

तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

कौशांबी:गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में  चौंकाने वाला मामला सामने आया। 11 दिन पहले जिस गिरधर सिंह बिष्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस