जानिए  हंस या बतख की जोड़ी रिश्तों और प्यार पर इसका असर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 हंस या बतख का जोड़ा: घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लोग कई तरह के वास्तु और फेंगशुई उपाय अपनाते हैं। हंस और मैंडरिन बतख की जोड़ी का विशेष महत्व माना गया है। जो न सिर्फ प्रेम और वफादारी का प्रतीक हैं, बल्कि रिश्तों में मजबूती और घर में सौभाग्य लाने वाले भी माने जाते हैं। चलिए जानते हैं इन्हें घर में किस स्थान पर रखना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं। 

प्रेम और पवित्रता का प्रतीक

ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है ये खबर भी पढ़े : ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

वास्तु शास्त्र में हंस को प्रेम, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक माना गया है। धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो हंस मां सरस्वती और ब्रह्मा जी का वाहन है। यही वजह है कि घर में हंस की तस्वीर या प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल शांत और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। 

गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती?  ये खबर भी पढ़े : गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती? 

दांपत्य जीवन में मिठास

सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना ये खबर भी पढ़े : सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी लड़ाई या मनमुटाव होना सामान्य बात है, लेकिन अगर अक्सर मतभेद या तनाव की स्थिति रहती है तो यह चिंताजनक है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, ऐसा घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी के कारण होता है। ऐसे में शयनकक्ष में हंसों के जोड़े की तस्वीर या प्रतिमा लगाएं। मान्यता है कि यह प्रेम और आपसी समझ बढ़ाने में मदद करती है। इससे रिश्तों में सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है।

आर्थिक तरक्की का वास्तु उपाय

वास्तु अनुसार, जहां हंसों का जोड़ा वैवाहिक जीवन के लिए शुभ होता है। वहीं, आर्थिक उन्नति के लिए एक बड़े हंस की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे धन आगमन के अवसर बढ़ते हैं।

क्यों खास है मैंडरिन बतख

अब बात करते हैं मैंडरिन बतख की, तो बता दें कि फेंगशुई में इनकी जोड़ी प्रेम और वफादारी का सबसे मजबूत प्रतीक मानी जाती है। हंस की तरह यह पक्षी भी अपने साथी के प्रति समर्पण और मरने दम तक साथ निभाने के लिए जाना जाता है। इसी कारण इसकी प्रतिमा या तस्वीर को वैवाहिक सुख और मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना गया है।

गलतफहमियां मिटाने का उपाय 

फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, घर में मैंडरिन बतख की जोड़ी रखने से नेगेटिविटी कम होती है। इससे पति-पत्नी के बीच संवाद बेहतर हो सकता है और रिश्तों में पैदा हुई कड़वाहट या गलतफहमियां दूर करने में मदद मिल सकती है। पानी में तैरती हुई मैंडरिन बतखों की तस्वीर को भी रिश्तों में मधुरता बढ़ाने वाला माना जाता है।

अविवाहित लोगों के लिए भी खास

फेंगशुई के अनुसार, जो लोग अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी मैंडरिन बतख की जोड़ी शुभ होती है। मान्यता है कि यह सकारात्मक संबंधों को आकर्षित करने में मदद करती है। वहीं, लव मैरिज की इच्छा रखने वालों को बतखों के जोड़े के गले में लाल रिबन या धागा बांधकर रखने का उपाय करने की सलाह दी जाती है।

कहां रखें तस्वीर या प्रतिमा
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, हंस या मैंडरिन बतख की जोड़ी को बेडरूम में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। खासतौर पर दक्षिण-पश्चिम दिशा को प्रेम और रिश्तों की दिशा माना जाता है। 
अविवाहित लोग इन्हें कमरे की साइड टेबल पर रख सकते हैं, जबकि विवाहित जोड़े इन्हें अपने शयनकक्ष में पति के बिस्तर के किनारे पर स्थापित कर सकते हैं। 
कुछ मान्यताओं के अनुसार, रिश्तों में दूरी महसूस होने पर जीवनसाथी को मैंडरिन बतख की तस्वीर या प्रतिमा उपहार में देना भी शुभ माना जाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटे के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों में...
राष्ट्रीय 
 यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून

मिशन शक्तिसत के लिए चुनी गई रायपुर की छात्रा महिमा राजपूत

मिशन शक्तिसत : रायपुर की कक्षा 10 की छात्रा महिमा राजपूत का चयन भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतर्राष्ट्रीय 'ShaktiSAT'...
शिक्षा-रोजगार 
मिशन शक्तिसत के लिए चुनी गई रायपुर की छात्रा महिमा राजपूत

₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

सोने-चांदी के भाव :अगर आप लंबे समय से सोना या चांदी में निवेश करने का इंतजार कर रहे थे, तो...
कारोबार 
₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

60 की उम्र से पहले दिल का दौरा पड़ने से बचना चाहते हैं?

दिल के दौरे से कैसे बचें: पूरी दुनिया में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है, जिसमें हार्ट अटैक...
लाइफस्टाइल 
60 की उम्र से पहले दिल का दौरा पड़ने से बचना चाहते हैं?

 जानें कुल्थी की दाल बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और क्या है विधि?

कुल्थी दाल  : कुल्थी की दाल को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम...
खाना पकाना 
  जानें कुल्थी की दाल बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और क्या है विधि?

उत्तर प्रदेश

तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

कौशांबी:गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में  चौंकाने वाला मामला सामने आया। 11 दिन पहले जिस गिरधर सिंह बिष्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस