कटहल  की खेती खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन और मिलेगा मोटा दाम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कटहल  की खेती : अगर आपके फार्म हाउस में थोड़ी भी खाली जमीन है. तो कटहल का पौधा लगाना एक शानदार फैसला हो सकता है. यह ऐसा फलदार पेड़ है जो सालों तक उत्पादन देता है और कच्चे फल की सब्जी से लेकर पके फल तक हर तरीके से काम आता है. यही वजह है कि बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है.

एक बार पेड़ तैयार हो जाए तो परिवार की सब्जी की जरूरत भी काफी हद तक पूरी हो सकती है और एक्सट्रा फल बेचकर अच्छी कमाई भी की जा सकती है. खास बात यह है कि कटहल की खेती बहुत ज्यादा देखभाल नहीं मांगती. सही किस्म, सही जगह और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो यह पेड़ लंबे समय तक बेहतर पैदावार देता रहता है.

गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं? ये खबर भी पढ़े : गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

सही जगह और पौधा चुनना जरूरी
कटहल की अच्छी खेती की शुरुआत सही पौधे और सही जगह के चयन से होती है. इस पेड़ को खुली धूप पसंद है, इसलिए ऐसी जगह चुनें जहां रोज कम से कम 6 से 8 घंटे धूप आती हो. पानी का जमाव बिल्कुल नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे जड़ें खराब हो सकती हैं. दोमट या अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है. अगर जल्दी फल चाहते हैं तो बीज की बजाय ग्राफ्टेड पौधा लगाना ज्यादा फायदेमंद रहता है.

बाग में कैसे उगा सकते हैं तोतापरी मैंगो? सीजन में होगा बंपर मुनाफा ये खबर भी पढ़े : बाग में कैसे उगा सकते हैं तोतापरी मैंगो? सीजन में होगा बंपर मुनाफा

ऐसे करें रोपाई
पौधों के बीच करीब 8 से 10 मीटर की दूरी रखें जिससे पेड़ फैलने पर एक-दूसरे से न टकराएं. गड्ढे में सड़ी हुई गोबर की खाद और अच्छी मिट्टी मिलाकर पौधा लगाएं. बारिश का मौसम रोपाई के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है क्योंकि इस समय पौधा तेजी से जड़ पकड़ लेता है और शुरुआती बढ़वार भी बेहतर होती है.

दो तल्ला खेती एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई ये खबर भी पढ़े : दो तल्ला खेती एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई

यह भी पढ़ें: गर्मियों में आपके घर के गार्डन को रंगीन बना देंगे ये फूल, बेहद आसान है इन्हें उगाना

इन तरीकों से करें देखभाल 
कटहल का पौधा शुरुआती वर्षों में थोड़ी देखभाल मांगता है. समय पर सिंचाई, खरपतवार की सफाई और जैविक खाद देने से इसकी बढ़वार अच्छी रहती है. गर्मियों में जरूरत के अनुसार पानी दें लेकिन खेत में पानी खड़ा न रहने दें. समय-समय पर सूखी और कमजोर शाखाओं की छंटाई करने से पेड़ स्वस्थ रहता है और फल भी बेहतर आते हैं. फल तैयार होने पर सही समय पर तुड़ाई करना जरूरी है.जिससे क्वालिटी बनी रहे और बाजार में अच्छा दाम मिले.

इन वजहों से कटहल की डिमांड
कटहल का उपयोग सब्जी, अचार, चिप्स, मिठाइयों और कई प्रोसेस्ड उत्पादों में होता है. इसलिए इसकी मांग पूरे साल अलग-अलग रूप में बनी रहती है. यही वजह है कि एक बार तैयार हो चुका कटहल का बाग लंबे समय तक कम लागत में लगातार आमदनी देने वाला ऑप्शन साबित हो सकता है.

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप एच में शीर्ष स्थान हासिल किया

ग्वाडलाहारा। स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एच के अपने अंतिम मुकाबले में शनिवार तड़के उरुग्वे को 1-0...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप एच में शीर्ष स्थान हासिल किया

एक लाख का इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस से हुई मुठभेड़, कई सनसनीखेज हत्याओं में था वांछित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक लाख का इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

वाराणसी EOW टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

जबलपुरः भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के प्रकरणों में 23.62 लाख रुपये का अर्थदण्ड

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भंडारण...
राज्य  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के प्रकरणों में 23.62 लाख रुपये का अर्थदण्ड

 यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटे के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों में...
राष्ट्रीय 
 यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून

उत्तर प्रदेश

एक लाख का इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस से हुई मुठभेड़, कई सनसनीखेज हत्याओं में था वांछित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक लाख का इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

वाराणसी EOW टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

कौशांबी:गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में  चौंकाने वाला मामला सामने आया। 11 दिन पहले जिस गिरधर सिंह बिष्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति