बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

फर्जी मस्टर रोल बनाकर किया था सरकारी राशन का गबन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी EOW टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) को बड़ी सफलता मिली है। ईओडब्ल्यू सेक्टर वाराणसी की टीम ने करीब दो दशक पुराने मामले में फरार चल रहे तत्कालीन कोटेदार वरिन्द्र बहादुर सिंह को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर मजदूरों के नाम पर सरकारी खाद्यान्न और नकद राशि का गबन करने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी को उसके निवास स्थान के निकट से सुबह करीब 9:35 बजे गिरफ्तार किया गया। वह अनुसंधान संख्या-169/2020, मुकदमा अपराध संख्या-15/2020 में वांछित चल रहा था।

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी ये खबर भी पढ़े : लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

फर्जी मस्टर रोल बनाकर किया सरकारी योजना में घोटाला

जांच के अनुसार वर्ष 2004-05 के दौरान जौनपुर जिले के विकास खंड रामनगर में केंद्र एवं राज्य सरकार की सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित थे। इनमें नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, सड़क की पटरी की मरम्मत, संपर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य, सीसी रोड और पुलिया निर्माण जैसे कार्य शामिल थे।

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज ये खबर भी पढ़े : विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

योजना के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी के बदले खाद्यान्न (चावल) और नकद धनराशि दी जानी थी, लेकिन आरोप है कि संबंधित अधिकारियों एवं अन्य आरोपियों ने मिलकर फर्जी मस्टर रोल तैयार किए। इन फर्जी अभिलेखों के आधार पर काल्पनिक मजदूर दर्शाकर सरकारी खाद्यान्न और धनराशि का गबन कर लिया गया, जबकि वास्तविक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिला।

अलीगंज अग्निकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेरठ में तैनात अभियंता निलंबित ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेरठ में तैनात अभियंता निलंबित

सरकार को हुआ आर्थिक नुकसान

ईओडब्ल्यू की विवेचना में सामने आया कि इस पूरे फर्जीवाड़े से सरकार को लगभग 1,02,536 रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। जांच के दौरान संकलित दस्तावेजी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर तत्कालीन कोटेदार वरिन्द्र बहादुर सिंह की भूमिका प्रमाणित होने पर उसे आरोपी बनाया गया।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक न्यास भंग), 467, 468, 471 (जालसाजी एवं फर्जी दस्तावेजों का उपयोग), 477ए (लेखा में हेराफेरी), 120बी (आपराधिक साजिश) और 34 के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी द्वारा की जा रही है।

भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू टीम ने आरोपी को वाराणसी स्थित विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) कोर्ट-2 के समक्ष पेश किया। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार, मामले में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान जारी है। जांच एजेंसी का कहना है कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद इसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है। 24 जून को प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

असम: उल्फा-आई के दो संदिग्ध कैडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

तिनसुकिया (असम)। असम पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तिनसुकिया ज़िले के जागुन कस्बे में एक बड़े अभियान के दौरान प्रतिबंधित...
राष्ट्रीय 
असम: उल्फा-आई के दो संदिग्ध कैडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है। यह यात्रा...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

श्रीलंका की वापसी पर भारी पड़े जंगू-चेज़, एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज़ ने संभाली पारी

एंटीगा। एंटीगा में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज़ के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ आमिर जंगू ने अपने करियर...
खेल 
श्रीलंका की वापसी पर भारी पड़े जंगू-चेज़, एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज़ ने संभाली पारी

उत्तर प्रदेश

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना कस्बे में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल