एफआईएच प्रो लीग: भारत ने पाकिस्तान पर गोलों की बरसात कर दर्ज की बड़ी जीत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लंदन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शुक्रवार देर रात 7-1 से करारी शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की।

ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गए मुकाबले में शुरुआती झटके के बाद भारत ने लगातार सात गोल दागते हुए पाकिस्तान को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया।

भारत की ओर से सुखजीत सिंह (20वां मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वां), हार्दिक सिंह (34वां), जुगराज सिंह (35वां), अभिषेक (41वां), राज कुमार पाल (44वां) और दिलप्रीत सिंह (54वां) ने गोल किए।

 भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 7 विकेट से अपने नाम किया ये खबर भी पढ़े :  भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 7 विकेट से अपने नाम किया

पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल अबू बकर महमूद (13वां मिनट) ने किया। भारतीय मिडफील्डर हार्दिक सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

पाकिस्तान ने की तेज शुरुआत, भारत ने किया दमदार पलटवार
मैच की शुरुआत तेज रफ्तार रही। भारत ने शुरुआती डेढ़ मिनट में ही पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सका।

मैथियस कुन्हा का डबल धमाका, विनीसियस जूनियर चमके; ब्राज़ील ने हैती को रौंदा ये खबर भी पढ़े : मैथियस कुन्हा का डबल धमाका, विनीसियस जूनियर चमके; ब्राज़ील ने हैती को रौंदा

इसके बाद 13वें मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर कप्तान अबू बकर महमूद ने ड्रैग फ्लिक से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने पूरी तरह मैच पर नियंत्रण बना लिया। 20वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह की ड्रैग फ्लिक को सुखजीत सिंह ने शानदार डिफ्लेक्शन देकर गोल में बदलते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके छह मिनट बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर हरमनप्रीत सिंह ने जोरदार ड्रैग फ्लिक के जरिए सीधे गोल दागकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर में भारत का गोलों का तूफान
34वें मिनट में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। दूसरे कॉर्नर पर पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे हार्दिक सिंह ने आसानी से गोल में बदल दिया।

इसके तुरंत बाद भारत ने तेज जवाबी हमला बोला और दिलप्रीत सिंह व सुखजीत सिंह की शानदार तालमेल भरी मूव पर जुगराज सिंह ने गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया।

41वें मिनट में सुखजीत के पास पर अभिषेक ने शानदार फील्ड गोल किया। इसके बाद लगातार मिले पेनल्टी कॉर्नर के दौरान राज कुमार पाल ने रिबाउंड पर गोल कर भारत की बढ़त 6-1 कर दी।

दिलप्रीत ने लगाया सातवां गोल
अंतिम क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबदबा जारी रहा। 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने बेहतरीन मूव को गोल में बदलते हुए भारत का सातवां गोल दागा।

मैच के अंतिम मिनटों में पाकिस्तान को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस और अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने दोनों प्रयास नाकाम कर दिए। इसके साथ ही भारत ने 7-1 की शानदार जीत अपने नाम कर ली।

संक्षिप्त स्कोर
भारत 7 (सुखजीत सिंह 20', हरमनप्रीत सिंह 26', हार्दिक सिंह 34', जुगराज सिंह 35', अभिषेक 41', राज कुमार पाल 44', दिलप्रीत सिंह 54')

पाकिस्तान 1 (अबू बकर महमूद 13')

फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोल ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोल

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

दो-दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर, कोर्ट में भी कार्रवाई की मांग

सीवान। जिले मेंमैरवा थाना क्षेत्र के चार पासपोर्ट धारकों पर कथित रूप से गलत जानकारी देकर दो-दो पासपोर्ट प्राप्त करने...
बिहार 
दो-दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर, कोर्ट में भी कार्रवाई की मांग

कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता मेट्रो के कालीघाट स्टेशन पर एक यात्री द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से ब्लू लाइन...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए समन्वित अभियान के दौरान दो...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद इसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है। 24 जून को प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार