कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता मेट्रो के कालीघाट स्टेशन पर एक यात्री द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित रही।

घटना के कारण महानायक उत्तम कुमार से मैदान स्टेशन के बीच मेट्रो परिचालन रोक दिया गया, जिससे सुबह के समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान आंशिक रूप से सेवा संचालित की गई। महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में तथा मैदान से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो चलती रही। बाद में स्थिति सामान्य होने पर सुबह 7:44 बजे से पूरी ब्लू लाइन पर नियमित सेवा बहाल कर दी गई।

मेट्रो प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि कालीघाट स्टेशन पर एक यात्री द्वारा आत्महत्या के प्रयास के कारण सुबह की सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया और परिचालन सामान्य कर दिया गया।

शनिवार को सप्ताहांत होने के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यालय खुले होने के कारण ब्लू लाइन पर रोजाना की तरह अच्छी-खासी भीड़ थी। सेवा बाधित होने से कई यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंस गए।

मानव तस्करी रोकने और श्रमिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला ये खबर भी पढ़े : मानव तस्करी रोकने और श्रमिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

टालिगंज स्टेशन पर कुछ यात्रियों को मेट्रो से उतार दिया गया, जबकि कई स्टेशनों पर ट्रेनें रोकनी पड़ीं। इसके बाद बड़ी संख्या में यात्रियों ने बस और अन्य वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लिया। सेवा बाधित रहने के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई।

गौरतलब है कि कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच पूर्ण सुरक्षा अवरोध नहीं होने के कारण इन स्टेशनों को संवेदनशील माना जाता है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए कालीघाट स्टेशन पर गार्ड रेल भी लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति के सुरक्षा अवरोध के बीच से निकलकर पटरी पर कूदने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मदरसा अत्त्तारिया के छात्रो ने सब्ज परचम लेकर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

शाहजहांपुर। जनपद मे मंगलवार को मदरसा अत्त्तारिया तारीन जलाल नगर में 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मदरसे के बच्चो...
मदरसा अत्त्तारिया के छात्रो ने सब्ज परचम लेकर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कटनी-बिलासपुर रेल खंड पर वेंकटनगर-निगौरा स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला...
मध्य प्रदेश 
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर किशनगंज में प्रशासन अलर्ट पर.....

किशनगंज। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर 26 अगस्त को जिलेभर में प्रस्तावित जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न...
बिहार 
मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर किशनगंज में प्रशासन अलर्ट पर.....

जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा क्षेत्र में इंद्राना-पनागर मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची का...
उत्तर प्रदेश 
कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

उत्तर प्रदेश

कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची का...
उत्तर प्रदेश 
कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजेनी से होकर गुजरने वाले बहा नाले...
उत्तर प्रदेश 
नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

  अम्बेडकरनगर। दिनांक 26.08.2025 को जनपद अम्बेडकरनगर में विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी चन्द्रदर्शन के अनुसार मुस्लिम समुदाय   •...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू (H1N1) के सात मामले सामने आने और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी