मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए समन्वित अभियान के दौरान दो उग्रवादियों और दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा संदिग्ध हेरोइन भी बरामद की गई।

सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के खोमिडोक उमंग लेइकाई क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय सदस्य बायामायुम पिंगकु (27) को गिरफ्तार किया।

वहीं, इंफाल पश्चिम जिले के सांगाइप्रोउ एफसीआई रोड से प्रतिबंधित संगठन यूएनएलएफ (पी) के सक्रिय सदस्य मोहम्मद आजाद खान (46) को अवैध हथियारों की बिक्री में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा

उसके कब्जे से एक टाटा सफारी डिकोर वाहन भी जब्त किया गया। नोनी जिले के जौजांगटेक क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान दो देसी सिंगल बैरल बंदूकें और 49 कारतूस बरामद किए गए।

इसके अलावा, कांगपोकपी जिले के माओहिंग गांव और नॉर्थ चांगौबुंग के बीच पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए अभियान में एक एके-47 राइफल, एक 9 एमएम कार्बाइन, दो .303 राइफल, चार पिस्तौल, 29 सिंगल बैरल बंदूकें, 129 जीवित कारतूस, दो पम्पी, तीन इम्प्रोवाइज्ड बम, 200 ग्राम पीईके विस्फोटक, दो हैंड ग्रेनेड और तीन बाओफेंग रेडियो सेट बरामद किए गए।

थौबल जिले के तेंथा समुचिंग क्षेत्र की तलहटी से एक एसएमजी कार्बाइन तथा पांच बोल्ट एक्शन राइफलें भी बरामद की गईं इसी दौरान अलग-अलग छापेमारी में मादक पदार्थ के दो संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

लिलोंग क्षेत्र से मोहम्मद साहिद रहमान (31) के कब्जे से 45 ग्राम तथा सांगाइयुम्फाम क्षेत्र से मोहम्मद सलाहुद्दीन उर्फ इमुबा (38) के कब्जे से 39.11 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच