फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

मोहनलालगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बेचने वाले गिरोह का किया खुलासा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्तों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक महिला से जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अनीता सिंह, निवासी जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्होंने वर्ष 2022 में ग्राम सलेमपुर की भूमि में प्लॉट खरीदने के लिए कुल 8.50 लाख रुपये आरटीजीएस और 1.41 लाख रुपये नकद दिए थे। बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति से जमीन खरीदी गई थी, उसका उस भूमि पर कोई स्वामित्व ही नहीं था।

खुले नाले में गिरने से युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

विवेचना में सामने आया कि आरोपी द्वारा दिखाया गया स्वामित्व दस्तावेज पूरी तरह भ्रामक और कूटरचित था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि वास्तव में अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज थी और अभियुक्त ने फर्जी तरीके से बैनामा तैयार कर धनराशि हड़प ली।इसके अलावा, आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गवाहों की भूमिका निभाई और पूरी योजना को अंजाम दिया। इस आधार पर मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र (धारा 120बी) भी बढ़ाई गई।

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

घर से दबिश देकर गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी अपने-अपने घरों पर आए हुए हैं। इसके बाद मोहनलालगंज पुलिस टीम ने दबिश देकर विपिन तिवारी (दो अलग-अलग व्यक्तियों) और रिंकू राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उसी के आधार पर जमीन का फर्जी बैनामा कर रकम हड़प ली।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य संभावित ठगी मामलों की भी जांच की जा रही है।

मोहर्रम के नौवें दिन पर मजलिस आयोजित, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम के नौवें दिन पर मजलिस आयोजित, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

दो-दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर, कोर्ट में भी कार्रवाई की मांग

सीवान। जिले मेंमैरवा थाना क्षेत्र के चार पासपोर्ट धारकों पर कथित रूप से गलत जानकारी देकर दो-दो पासपोर्ट प्राप्त करने...
बिहार 
दो-दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर, कोर्ट में भी कार्रवाई की मांग

कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता मेट्रो के कालीघाट स्टेशन पर एक यात्री द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से ब्लू लाइन...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए समन्वित अभियान के दौरान दो...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद इसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है। 24 जून को प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार