पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल

इटौंजा के मोहना कस्बे में देर रात हुआ हादसा, पांच गंभीर घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना कस्बे में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एक मकान के छज्जे से लोगों को पेय पदार्थ वितरित किए जा रहे थे। अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया और नीचे मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा 26 जून 2026 की रात करीब 10:15 बजे मोहना के पखरिया मोहल्ले में हुआ। सूचना मिलते ही इटौंजा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी भेजा गया।

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल ये खबर भी पढ़े : भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

उपचार के दौरान दो बच्चों ने तोड़ा दम

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दो 12 वर्षीय बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अली पुत्र कासिम और अरमान पुत्र इमरान के रूप में हुई है। दोनों मोहना के निवासी थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि स्वरूप शांति मार्च    ये खबर भी पढ़े : दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि स्वरूप शांति मार्च  

पांच घायलों की हालत गंभीर

घटना में घायल हुए लोगों में पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इनमें अजमल (7 वर्ष), जियान (3 वर्ष), सना (30 वर्ष), मोहम्मद हसीब (42 वर्ष) और जियाउल (30 वर्ष) शामिल हैं। सभी का विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान  ये खबर भी पढ़े : हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

कुछ घायलों को मिली छुट्टी

पुलिस के अनुसार, दाऊद (12 वर्ष) और अब्दुल वजूद (10 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं रूसीदा का उपचार बीकेटी के 100 शैय्या अस्पताल में जारी है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित कराया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छज्जे पर एक साथ अधिक लोगों के खड़े होने और भार बढ़ने के कारण उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता मेट्रो के कालीघाट स्टेशन पर एक यात्री द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से ब्लू लाइन...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए समन्वित अभियान के दौरान दो...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद इसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है। 24 जून को प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

असम: उल्फा-आई के दो संदिग्ध कैडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

तिनसुकिया (असम)। असम पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तिनसुकिया ज़िले के जागुन कस्बे में एक बड़े अभियान के दौरान प्रतिबंधित...
राष्ट्रीय 
असम: उल्फा-आई के दो संदिग्ध कैडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

उत्तर प्रदेश

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना कस्बे में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल