भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की अल सुबह एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर गुरूदेव आश्रम गुरूमुरा के पास सड़क किनारे खड़ी किसी अज्ञात वाहन में पिछे से टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी तेज थी की मैजिक मे सवार दो युवक 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र स्व रामध्यान मौर्या, निवासी लोढी राबर्टसगंज व 36 वर्षीय श्याम बाबू पुत्र रामदुलारे निवासी छपका की मौके पर मौत हो गई।

गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण ये खबर भी पढ़े : गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

मैजिक वाहन चला रहे चालक 42 वर्षीय चन्दन गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी चुर्क, 21 वर्षीय शिवा पुत्र राजमन निवासी छपका रावर्टसगंज और 21 वर्षीय विनय कुमार पुत्र स्व शिव प्रसाद निवासी गढ़वाल दुद्धी घायल हो गए।

रोमांचक हॉकी मुकाबले में खेल भावना की शानदार मिसाल, फ़र्टिलाइजर टीम बनी विजेता ये खबर भी पढ़े : रोमांचक हॉकी मुकाबले में खेल भावना की शानदार मिसाल, फ़र्टिलाइजर टीम बनी विजेता

दुर्घटना देखकर राहगीरों ने पीआरवी पुलिस और चोपन पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची चोपन पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार ये खबर भी पढ़े : बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

दुर्घटना में मनोज कुमार का शव मैजिक में फंसा रहा जिसे कड़ी मशक्कत से चार घंटे के बाद बाहर निकाला जा सका। घटना में घायल चंदन गुप्ता को चोपन स्वास्थ्य केन्द्र से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और दोनों घायलों को हल्की चोटें आने की वजह से प्राथमिक उपचार के उपरांत घर जाने के लिए छूट्टी दे दी गई।

इस सन्दर्भ में चोपन थाना के उप निरिक्षक विनोद यादव ने बताया की एक मैजिक पर डीजे लेकर बारात लगाने के लिए कुछ लोग कल बुधवार को दुद्धी गये थे। आज सुबह यह लोग लौट रहे थे तभी गुरूमुरा के पास दूर्घटना हो गई जिसमें दो लोग मनोज और श्याम बाबू की मौत हो गई है।

दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पति द्वारा आधी रात अपनी सोती...
छत्तीसगढ़ 
खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल, भारत करेगा हर संभव मदद

वेनेजुएला में एक के बाद एक दो बड़े भूकंप आए। पहला सैन फेलिप शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 वेनेजुएला भूकंप में अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल, भारत करेगा हर संभव मदद

संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र...
राष्ट्रीय 
संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही प्री-मानसून गतिविधियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। मौसम विभाग...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप डी सीईटी के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए अब...
शिक्षा-रोजगार  हरियाणा 
हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई

उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी